Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP नाराज मनचले ने छात्रा के साथ दुराचार करने का किया प्रयास, जान...

नाराज मनचले ने छात्रा के साथ दुराचार करने का किया प्रयास, जान से मारने की धमकी देकर हुआ फरार

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में छात्रा के इन्कार से नाराज मनचले ने छात्रा के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। उसे बदनीयती से घर में घुसकर घसीटकर ले जाने लगा। विरोध करने पर चाकू से हमला किया। इस घटना में छात्रा के सिर में चोट आई है। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। गांव का ही रहने वाला एक युवक आए दिन उसे कोचिंग पढ़ने जाने के दौरान परेशान करता है। उसके साथ अश्लील हरकतें करता है, जिससे छात्रा परेशान हो गई।

आरोप है कि आरोपी छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। छात्रा के इन्कार से नाराज होकर आरोपी गत 12 मई को 10 लोगों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया और बदनीयती से छात्रा को घसीटकर ले गया। जहां उसने दुराचार का प्रयास किया। जब छात्रा ने घटना का विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से छात्रा पर हमला कर दिया। इससे उसके सिर में चोट आई है। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन ने किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से बचाया। शोर सुनकर आसपड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को देते हुए घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि छेड़छाड़ या दुराचार जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। किसी बात को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...