Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP समलैंगिक संबंधों के विरोध में था पिता तो कर दी हत्या, ऐसे...

समलैंगिक संबंधों के विरोध में था पिता तो कर दी हत्या, ऐसे हुआ खुलासा 

मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव अयेरा के पास बीती चार मई को बक्से में अधजला शव मिलने की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हैं। जांच में पता चला है कि मृतक के बेटे ने ही समलैंगिक संबंधों के विरोध में अपने तीन साथियों के साथ पिता की हत्या की थी। शव को एक दिन घर में ही छुपाने के बाद तीन मई की रात बक्से में डालकर आग लगा दी थी। चारों आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया।

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शव की शिनाख्त मोहनलाल शर्मा निवासी अंतापाड़ा, शहर कोतवाली के तौर पर हुई थी। जांच में पता लगा कि मोहनलाल के 23 वर्षीय अविवाहित बेटे अजीत के कृष्णा पुत्र मुन्नालाल निवासी प्रताप नगर, जमुनापार के साथ समलैंगिक संबंध हैं। कृष्णा के जरिए अजीत की मुलाकात घीया मंडी के लोकेश पुत्र राकेश और मोहल्ला गुजराना चौबियापाड़ा के दीपक से हुई थी। मोहनलाल बेटे के समलैंगिक संबंधों का विरोध करता था। एक मई को उसने इस मामले को लेकर कृष्णा और अजीत को थप्पड़ भी मार दिए थे।

इसके बाद दोनों ने लोकेश और दीपक संग मिलकर दो मई की रात मोहनलाल की घर में ही सब्बल से वारकर हत्या कर दी। तीन मई की रात शव को बक्से में बंद कर बाइक पर राया क्षेत्र में ले गए। वहां शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। अजीत अपने पिता का इकलौता बेटा है। उसकी मां विमलेश की दो दशक पहले मौत हो चुकी है। 12वीं पास अजीत कपड़े की दुकान पर काम करता है। उसकी दोस्ती पांच साल पहले कृष्णा से हुई थी और दोनों में समलैंगिक संबंध हो गए। कृष्णा रास मंडलियों में सखी का किरदार करते हुए नृत्य करता था। लोकेश और दीपक भी मंडलियों में नृत्य करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि कृष्णा, अजीत को अपना पति मानने लगा था।

वह उसे किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं था। अजीत ने बताया कि एक मई को पिता ने कृष्णा, जिसे वह अपनी पत्नी की तरह मानता है, उसे थप्पड़ मारे थे। यह बात उसे नागवार गुजरी। इसकी रंजिश में दो मई की रात पिता की सब्बल से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पलंग के नीछे छिपा दिया था। घर में बदबू फैलने लगी तो धूपबत्ती व अगरबत्ती जलाई। मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो वे पिता के विषय में पूछने लगे। उसने सभी को बताया था कि वह टैक्सी लेकर लखनऊ गए हैं। दो-तीन दिन पिता को नहीं देखा तो लोग उनके बारे में ज्यादा पूछताछ करने लगे। भेद खुलने के डर से वह खुद बंगली घाट चौकी पर पहुंचा था। वहां उसने पिता की गुमशुदगी की बात बताई थी। हालांकि गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

अजीत का उसके मृत पिता के साथ डीएनए मिलान कराया जाएगा। दरअसल, शव बुरी तरह जल गया है। इससे स्पष्ट रूप से उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि सिर्फ बेटे ने ही शिनाख्त करते हुए वारदात कबूल की है। वह कोर्ट में शिनाख्त से मुकर न जाए। इसलिए मजबूत साक्ष्यों के लिए मृतक का डीएनए सैंपल और उसके बेटे के डीएनए सैंपल का मिलान हैदराबाद की फॉरेंसिक लैब से कराया जाएगा। आरोपी लोकेश के पिता और मां की मौत हो चुकी है। उसके दादी-दादा ने उसे पाला था। परिवार में छह भाई-बहन हैं। इधर, कृष्णा के पिता ने उसकी मां को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...