Saturday, September 19, 2026
Home Crime India कंबल में लिपटा मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज

कंबल में लिपटा मिला युवक का शव, हत्या का केस दर्ज

पंजाब। खरड़ की दर्पण सिटी में सहमति संबंध में रह रहे एक 22 वर्षीय एक युवक का कंबल में लिपटा खून से लथपथ शव शव उसके घर में बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे के बाद तुषार के सिर पर सिंलिंडर से वार कर उसकी हत्या की गई। मृतक की पहचान तुषार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जींद (हरियाणा) का रहने वाला था। तुषार दर्पण सिटी में किराये के घर में एक युवती तमन्ना के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। जांच में सामने आया है कि सिर पर सिलिंडर से वार कर तमन्ना और तुषार के साथी अमन ने हत्या की वारदात की है। आरोपी अमन मोहाली के सेक्टर-79 का रहने वाला है और हरियाणा में ओपन यूनिवर्सिटी से बीए की पढ़ाई कर रहा है।

तमन्ना और अमन को नयागांव से गिरफ्तार किया गया है। तमन्ना भी जींद की रहने वाली है। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतक के परिवार को मामले की सूचना दे दी गई है, जो हरियाणा से मोहाली के लिए निकल पड़े हैं। वहीं शव को खरड़ के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक तुषार दर्पण सिटी के बाहर कैफे चलाता था। उसने गेट नंबर -1 दर्पण सिटी में कोठी नंबर -24 किराये पर ली हुई थी। उसके साथ इसी कमरे में तमन्ना सहमति संबंध में रह रही थी। बताया जा रहा है कि शनिवार रात साढ़े 11 बजे तुषार कैफे से घर आया। इसके बाद घर में तुषार, तमन्ना उसके साथी अमन ने रात में ही मिलकर शराब पी।

इसी बीच तुषार की के साथ निजी रिश्तों को लेकर तकरार बाजी हो गई। यह तकरार यहां तक पहुंच गई कि तमन्ना भी तुषार से लड़ने लग पड़ी। इसी बीच दोनों की तुषार से हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान तुषार के सिर पर छोटे सिलिंडर से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। वहीं तुषार के परिवार वाले रात से उसे फोन मिलाते रहे, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिवार ने तुषार के एक दोस्त को फोन कर उसका पता करने के लिए कहा।

जब तुषार का दोस्त सुबह उसके घर पर पहुंचा तो बेड पर कंबल में कोई लिपटा पड़ा था। उसने कंबल उठाया तो तुषार की लाश बेड पर पड़ी थी। उसके सिर से काफी खून बह चुका था। सिर पर काफी गहरा घाव था। उसने तुरंत उसके परिवार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी कर्ण संधू व उनकी टीम मौके पर पहुंची। मामले के हल के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...