Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP कंप्यूटर सेंटर संचालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, कई साल तक...

कंप्यूटर सेंटर संचालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, कई साल तक करता रहा ब्लैकमेल, केस दर्ज

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में कंप्यूटर सेंटर संचालक ने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका वीडियो भी बना लिया। जिससे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती को कई साल तक ब्लैकमेल किया। एक दिन आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर उसे अपने पास बुला लिया और उसे कार में बैठाकर ले गया। आरोप है कि कार में उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कटघर के सैफपुर पल्ला निवासी सोनू उर्फ सौरभ कुमार और उसके साथी आनंद राही के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जिसमें पीड़िता ने बताया कि 2016 में वह मझोला के सूर्य नगर लाइनपार स्थित कंप्यूटर सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जाती थी। दो जून 2016 को कंप्यूटर सेंटर संचालक सोनू उर्फ सौरभ कुमार ने पीड़िता को कंप्यूटर सीखने के बहाने देर शाम तक रोक लिया था। आरोप है कि यहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली थी। आरोपी ने धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। युवती ने सेंटर पर जाना बंद कर दिया। तब आरोपी ने उसे मजबूर किया कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। जिस कारण वह सेंटर पर दोबारा जाने लगी थी। आरोपी कई साल से उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

आरोपी के डर के कारण वह कंप्यूटर सेंटर पर सिखाने का काम करने लगी थी। पीड़िता ने बताया कि 12 अप्रैल 2024 को आरोपी ने फोन किया कि वह आज उसके सारे फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। आरोपी ने बहाने से उसे प्रकाश नगर चौराहे पर बुला लिया था। युवती वहां पहुंची तो आरोपी और उसका साथी आनंद राही कार लेकर खड़े थे। आरोपियों ने जबरन कार में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी कार को कोहिनूर तिराहे से लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास पर ले गए। कार में आरोपी ने युवती का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। कई घंटे तक उसे कार में घुमाते रहे। शाम सात बजे उसे प्रकाश नगर चौराहे पर घायल अवस्था में छोड़कर आरोपी भाग गए थे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...