Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP छह साल पहले किशोरी से किया था दुष्कर्म, आरोपी को आजीवन कारावास...

छह साल पहले किशोरी से किया था दुष्कर्म, आरोपी को आजीवन कारावास की सुनाई सजा 

एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र में करीब छह साल पहले 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव पनप गया था। व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया था। मामले के आरोपी को विशेष न्यायाधीश रेप एंड पोक्सो एक्ट प्रथम सारिका गोयल ने बृहस्पतिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजीसी प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अलीगंज कस्बे में 24 फरवरी 2018 की रात करीब 8:30 बजे 14 वर्षीय किशोरी टॉयलेट के लिए घर से बाहर गई थी।

मोहल्ला मेवातियान निवासी गुलाम हुसैन उर्फ भूरा ने उसे पकड़ लिया। तमंचे का भय दिखाकर पड़ोसी की छत पर ले गया और दुष्कर्म किया। पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी के घर पहुंचने पर परिजन को घटना की जानकारी हुई। उसके पिता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष की ओर से अदालत में पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता कोरी समाज से थी। घटना के बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव पनप गया था। अगले दिन विरोध में बाजार बंद रखा गया था। उस समय यह मामला बहुत गरमाया था। एक दिन बाद ही 26 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को कोल्ड स्टोर तिराहे से पकड़ लिया था। मामले की विवेचना कर उसके विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र भेजा गया। जहां संबंधित गवाहों के बयान, जिरह, साक्ष्यों के परीक्षण में लंबा समय लगा।

आखिर पीड़िता को न्याय मिला है। न्यायाधीश ने गुलाम हुसैन को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 53 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित करने का आदेश दिया है। अर्थदंड की आधी राशि पीड़ता को दी जाएगी। वहीं अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...