Friday, September 18, 2026
Home Crime UP एक साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार 

एक साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार 

मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी में एक साल के मासूम आर्यन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आर्यन माता पिता की इकलौती संतान था। बच्चे को खोने के बाद मां रीना बदहवास हो चुकी है। मौत की खबर सुन पिता भी बिहार से घर आने के लिए निकल चुका है। दादा और दादी का तो मानों खिलौना ही टूट गया है। दोनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बच्चे का शव गोद में लिए परिजन बिलखते नजर आए। जनपद एटा के गांव थरौली चांदपुर निवासी रीना ने 13 माह पहले एक बेटे को जन्म दिया। दादा भागीरथ को तो मानो नाती के रूप में नया जन्म मिल गया था।

आर्यन एक 13 माह का हो चुका था। दादा दादी उस पर जान छिड़काते थे। वहीं रीना भी बच्चे को अपने से दूर नहीं होने देती थी। पांच दिन पहले रीना बेटे को लेकर शहर के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली साधना के घर उनकी बेटी के जन्मदिन कार्यक्रम के लिए आई थी। लेकिन वहां पर जन्मदिन का कार्यक्रम नहीं हुआ। बताया गया कि 10 मई को जन्मदिन मनाया जाएगा। इस वजह से रीना साधना के घर रुक गई थी। बृहस्पतिवार की सुबह तक तो सब कुछ ठीक था। आर्यन घर में खेल रहा था, लेकिन कुछ देर बाद ही अचानक उसके साथ बेरहमी की सारी हदें पार की गईं। उसे बेरहमी से पीटा गया। जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हत्या का आरोप साधना के नाबालिग पुत्र पर लगाया गया है।

जो कि इस समय पुलिस की हिरासत में है। हत्या के पीछे क्या वजह रही, हकीकत क्या है। इसको लेकर अभी पुलिस भी कुछ स्पष्ट तौर पर बताने की स्थिति में नहीं है। लेकिन मासूम आर्यन की मौत ने मां रीना और दादा भागीरथ को तोड़ कर रख दिया है। उनकी आंखों से आंसू बहे जा रहे हैं। दादा भागीरथ तो आर्यन के बारे में बताते हुए रो पड़ते हैं। घटना के बाद सभी परिजन बेहाल हैं। कांशीराम कॉलोनी में एक साल के मासूम की हत्या की घटना के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मोर्चरी में पर जांच करने के लिए पहुंची। टीम के एक्सपर्ट ने बच्चे के शरीर पर मिले निशान व जांच के लिए अन्य साक्ष्य आदि एकत्र किए हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...