मेरठ। नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करती थी। यह होटल एक हिस्ट्रीशीटर का है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। किसी तरह हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।







