खरड़। एक बाउंसर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 26 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मनी खरड़ के निकट गांव टीयूर का रहने वाला था। वह खेती-बाड़ी के अतिरिक्त बाउंसर का काम भी करता था। मंगलवार दोपहर लगभग 12:30 बजे वह एक जिम से घर लौट रहा था।
गांव चांदो गोविंदगढ़ के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने मनीष को रोका और बिल्कुल नजदीक से उसके सिर में गोलियां मार दी। गोलियां लगते ही मनीष गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर खरड़ सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।







