मुरादाबाद। छजलैट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने फेसबुक दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे मुगलपुरा क्षेत्र में मिलने के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवती ने बताया कि फेसबुक के जरिए मुगलपुरा क्षेत्र के जामा मस्जिद निवासी प्रिंस उर्फ फैज से उसकी दोस्त हुई थी। पहले दोनों फेसबुक मैसेंजर के जरिए एक दूसरे को मैसेज करते थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे।
28 अप्रैल को आरोपी उसे मिलने के लिए मुरादाबाद बुला लिया और मुगलपुरा क्षेत्र में खाली मकान में ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने कहा कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएगी। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल नंबर ब्लाॅक कर लिया और मौके से भाग गया। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।







