Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP नव विवाहिता का शव घर के बाहर छोड़कर भागे ससुरालीजन, दहेज हत्या...

नव विवाहिता का शव घर के बाहर छोड़कर भागे ससुरालीजन, दहेज हत्या का मामला दर्ज

औरैया। जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन डॉक्टर को दिखाने के बाद मृतका का शव घर के बाहर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दो लाख की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव फक्कड़पुर निवासी साहब सिंह दोहरे ने अपनी पुत्री 24 वर्षीय सुनीता का विवाह 14 मई 2021 को थाना क्षेत्र के ही गांव टीकमपुर निवासी दशरथ से किया था। पिता ने आरोप लगाते हुए बताया की शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये की नकदी मांगते हुए बेटी को प्रताड़ित करते रहते थे। सोमवार शाम ससुरालियों ने उसकी पुत्री से मारपीट की और जहर पिला दिया। जिसकी जानकारी पर वह बेटी की ससुराल पहुंचे तो बेटी वहां नहीं थी। पता चलने पर वह लोग औरैया साईं क्लिनिक पहुंचे। जहां बेटी अचेत अवस्था में थी।
मायके के लोगों को देख दामाद और ससुराल के लोग इलाज कराने के लिए ले जाने की बात कहकर बेटी को गाड़ी में लेकर भाग निकले। मामला बिगड़ता देख अस्पताल का स्टाफ भी फरार हो गया। सारी रात उन्होंने बेटी का पता किया लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीण ने बताया कि उनकी बेटी का शव टीकमपुर में घर के बाहर पड़ा है। जिस पर वह पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे। जहां छप्पर के नीचे बेटी का शव पड़ा था और ससुरालवाले फरार थे। मौके पर सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा और थाना अध्यक्ष गंगादास गौतम भी पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं मृतका के पिता ने दामाद दशरथ सिंह, ससुर ब्रजेश, सास शांति देवी, देवर शिवकरन, जयवीर सिंह व ननद रजनी के खिलाफ नकदी की मांग को लेकर पुत्री को जहर देकर मारने की तहरीर दी है। थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई है। पिता की तहरीर पर ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...