Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP विवाद में 17 वर्षीय किशोर की हत्या की, मकान के पास मिला...

विवाद में 17 वर्षीय किशोर की हत्या की, मकान के पास मिला शव 

बरेली। भुता थाना क्षेत्र के गांव परेवा कुइया में दोपहर हुए मामूली विवाद में कारीगर के 17 वर्षीय बेटे की रात में हत्या कर दी गई। किशोर का शव रविवार को गांव में ही एक मकान के पास मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व उसके अन्य दो साथियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परेवा कुइया निवासी शमसुल, कारचोबी कारीगर के बेटे फरमान हुसैन व छोटे भाई मोहम्मद हसन की गांव के ही गौतम से शनिवार दोपहर कुछ कहासुनी हो गई। इस दौरान गाली-गलौज व मारपीट भी हुई। गौतम शराब के नशे में था। इसी को रंजिश मानते हुए रात में गौतम ने अपने साथियों के साथ मिलकर 17 वर्षीय फरमान की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। वह हाईस्कूल में पढ़ता था। मृतक के पिता शमसुल ने बताया कि शनिवार को शाम फरमान रोज की तरह अपने चाचा नूर हसन के घर में सोने गया था, लेकिन सुबह वापस नहीं आया। रविवार सुबह फरमान का शव एक मकान के पास खेत में पड़ा मिला। शमसुल ने गांव के गौतम व अन्य दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम में सिर पर धारदार हथियार के प्रहार से मौत की बात सामने आई है। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि छात्र की हत्या को लेकर रंजिश और प्रेम प्रसंग के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सर्विलांस व जांच के अन्य तथ्य देखे जा रहे हैं। आरोपी जेल भेजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...