Friday, September 18, 2026
Home Crime India स्कूल परिसर में चौकीदार के साथ बैठे युवक के सिर पर वस्तु...

स्कूल परिसर में चौकीदार के साथ बैठे युवक के सिर पर वस्तु से मारकर की गई हत्या 

हरियाणा। सोनीपत के गांव बहालगढ़ स्थित संस्कृत स्कूल के परिसर में युवक की सिर में ठोस वस्तु से चोट मारकर हत्या कर दी गई। वह रात को स्कूल परिसर में ही चौकीदार के साथ बैठा था। बताया जा रहा है कि रात को उन्होंने शराब पी थी। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। मृतक पर वर्ष 2014 में अपनी पत्नी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें उसे अप्रैल 2017 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बताया जा रहा है कि वह पैरोल पर आया था।

गांव लिवासपुर निवासी योगेश उर्फ लालू (33) शनिवार रात को गांव बहालगढ़ स्थित संस्कृत स्कूल के पास चौकीदार के साथ देखा गया था। बताया गया है कि रात को दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। सुबह ग्रामीण स्कूल की तरफ गए तो योगेश का शव परिसर के अंदर पड़ा था। चौकीदार व उसकी पत्नी वहां नहीं मिले। योगेश के सिर में किसी ठोस वस्तु से हमला किया गया है। अंदेशा है कि हथौड़े का प्रयोग किया गया है।

मामले से ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद बहालगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। साथ ही एसीपी राई मुकेश जाखड़ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई। जिसके बाद शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल चौकीदार व उसके परिवार पर संदेह जताया जा रहा है। हालांकि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए हैं।

पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर की थी हत्या
योगेश को अपनी पत्नी की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया था। उसने 27 मार्च, 2014 की रात को अपनी पत्नी बबीता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। जिसमें उसे अप्रैल, 2017 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह फिलहाल उच्च न्यायालय से जमानत पर था।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...