Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP बेटी को करता था परेशान तो पिता ने कर दी युवक की...

बेटी को करता था परेशान तो पिता ने कर दी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार  

गाजियाबाद। क्राॅसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की पैरामाउंट सिंफनी सोसायटी में शनिवार तड़के एक फ्लैट में बीटेक के छात्र विपुल वर्मा (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त राजेश पर है। उसने खुद पुलिस को काॅल कर कहा, बेटी दीप्ति को विपुल नाम का लड़का परेशान कर रहा था, उसे मार दिया है। पुलिस पहुंची तो राजेश वहीं मिला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने बताया है कि दीप्ति और विपुल में गहरी दोस्ती थी। कुछ दिन पहले दीप्ति की किसी और युवक से भी दोस्ती हो गई। इसी पर विपुल से उसकी अनबन होने लगी। विपुल ने बेटी को भला-बुरा कह दिया। वह तनाव में आ गई। उसने फोन पर अपनी पीड़ा बंगलूरू में रहने वाले अपने तहेरे भाई को बताई। भतीजे ने उन्हें बताया। इस पर वह बेटी को अपने साथ लेने के लिए आया था।

नोएडा में कंपनी में काम करने वाली बेटी 14वीं मंजिल पर फ्लैट में रहती है। वह फ्लैट पर पहुंचे तो बेटी की आंखों में आंसू थे। उसने बताया कि विपुल उसे बहुत परेशान कर रहा है। दिल्ली की एक कंपनी में पीएसओ के पद पर काम करने वाले राजेश ने पुलिस को बताया कि वह बेटी को अपने साथ ले जाना चाहते थे। सोचा, एक बार विपुल से बात कर ली जाए। इसलिए, फोन करके उसे बेटी के फ्लैट पर बुला लिया। उससे बातचीत के दौरान गुस्सा आ गया। गुस्सा इतना तेज था कि वह खुद पर काबू नहीं रहा। पहले उसे थप्पड़ मारा। इस पर भी वह भला-बुला बोलता रहा। इस पर पिस्टल निकाल ली। उसमें पांच गोलियां थीं। पांचों चला दीं। विपुल के पिता बृजेश कुमार ने तहरीर दी है। हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी उसके पास मिल गई है। विपुल बलिया का निवासी था। आरोपी भी मूल रूप से बलिया का ही निवासी है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेश ने पूरा घटनाक्रम बताया। उसका कहना था कि उसे बेटी की बातें सुनकर ही विपुल पर बहुत गुस्सा आ गया था। जब विपुल ने उसने सामने भी बेटी को गलत ठहराने की कोशिश की तो इसने आग में घी का काम किया। उसने उसे पहले एक थप्पड़ जड़ा। इसके बाद भी न तो वह डरा और न ही उसने माफी मांगी। उल्टा कहने लगा कि उसकी कोई गलती नहीं। जो भी गलती है, दीप्ति की है। इस पर गुस्सा और भड़क गया। उसे एक गोली मार दी।

यह सिर में लगी। वह फर्श पर गिर पड़ा। तब तक वह ठान चुके थे कि उसे जीवित नहीं छोड़ना है। इसलिए, पूरी पिस्टल उस पर खाली कर दी। तड़के साढ़े तीन बजे सोसायटी में लोग गहरी नींद में सोए थे। अचानक गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। वे लोग सकते में आ गए। लगा कि कोई बड़ी घटना हुई है। पुलिस जैसे ही दीप्ति  के फ्लैट में पहुंची तो वहां आसपास के लोग भी आ गए।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...