उत्तर प्रदेश। सोनभद्र जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलो गांव में बुधवार की देर रात देवर ने तलवार से वार कर भाभी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।







