Friday, September 18, 2026
Home Crime UP 3 महीने की गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास, ...

3 महीने की गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास,  आरोपी सिपाही फरार 

आगरा। थाना सैंया में तैनात सिपाही रविकांत पर गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस लाइन आवासीय परिसर में 3 महीने की गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का प्रयास किया। लोगों के आने पर सिपाही कार से टक्कर मारकर भाग गया। महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सिपाही के खिलाफ थाना शाहगंज में जानलेवा हमला, दहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। सिपाही फरार हो गया है। औंछा, मैनपुरी निवासी बसंत कुमार ने बताया कि वह पूर्व सैन्यकर्मी हैं। बेटी पूजा की शादी फरवरी 2018 में फिरोजाबाद निवासी रविकांत से की थी। वह वर्ष 2016 बैच का सिपाही है। 3 साल से आगरा में है। थाना सैंया में तैनात है। पुलिस लाइन में रहते हैं। 3.5 साल की धेवती है।

बसंत कुमार ने आरोप लगाया कि दामाद बेटी का उत्पीड़न करता है। 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। ससुर रामवीर सिंह नोएडा में दरोगा हैं। वह भी उसका साथ देते हैं। मंगलवार तड़के 5 बजे रविकांत मासूम बेटी को कहीं छोड़ आया।
पूजा तीन महीने की गर्भवती है। पूजा को कमरे में बंद कर दिया। बेटी के नहीं मिलने पर वह पीछे के रास्ते से बाहर आई। उसने पति से बेटी के बारे में पूछाए इस पर वो मारपीट करने लगा। कार से जाने लगा। पूजा ने रोकने का प्रयास किया। मगर, उसने कार से कुचलने का प्रयास किया। पति-पत्नी के बीच विवाद होता देखकर परिसर में रहने वाले लोग आ गए। महिलाओं ने उन्होंने पूजा को बचाया। मगर, रविकांत पूजा को टक्कर मारकर भाग गया। उससे उसके पैर में चोट लग गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल पूजा को मेडिकल के लिए भेजा।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पूजा की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, जानलेवा हमला, मारपीट, जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही के अलावा सास अलका, ससुर रामवीर और देवर सचिन को भी नामजद किया है। सिपाही फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूजा ने मुकदमे में लिखा कि वह गर्भवती है। मगर, पति इलाज तक नहीं कराता है। 6 मार्च को देवर की शादी थी। इसमें पिता बसंत कुमार 60 हजार रुपये का भात लेकर आए थे। पति ने 5 लाख रुपये का भात मांगा। मना करने पर ससुरालियों ने पिता की पिटाई लगाई। इसके बाद भगा दिया। अब दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 16 अप्रैल को अपर पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी रविकांत ने पूजा का उत्पीड़न किया था।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...