Friday, September 18, 2026
Home Crime UP युवक ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज 

युवक ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर की हत्या, रिपोर्ट दर्ज 

कानपुर। पनकी के कछुआ तालाब के पास कटरा मोहल्ले में सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद कमरे में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव रायबरेली भाग गया। बुधवार को खुद मकान मालिक को पत्नी के ही मोबाइल फोन से घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। दोनों ने दो महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। महिला तलाकशुदा थी। आशंका है कि नशेबाजी और चरित्र पर उंगली उठाने के विरोध में हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें रायबरेली रवाना हो गईं हैं।

पनकी रतनपुर निवासी गुंजन गौतम (35) की शादी 10 साल पहले सीटीआई मोहल्ले के महेंद्र से हुई थी। छह महीने बाद ही गुंजन का तलाक हो गया था। इसके बाद से गुंजन किराये पर अलग रहकर एक दवा कंपनी में नौकरी कर अपना गुजारा कर रही थी। एक साल पहले वह कटरा में कामता प्रसाद राजपूत के मकान में किराये पर रहने आई थी। तीन मंजिले मकान में वह सबसे नीचे रहती थी। तीसरी मंजिल पर रायबरेली के ऊंचाहार के पूरे इमलिया निवासी शिवा गुप्ता रहता था। शिवा पावर हाउस में किसी बिल्डर के साथ काम करता था। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और प्रेम संबंध हो गए। दोनों ने पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की। इसके बाद 13 फरवरी को कोर्ट मैरिज कर ली। मंगलवार सुबह से गुंजन के कमरे का ताला बंद था और बर्तन बाहर पड़े थे। इस पर दूसरे किरायेदारों को अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन फिर सब अपने-अपने काम में लग गए। इस बीच बुधवार दोपहर को शिवा ने मकान मालिक को पत्नी की हत्या कर देने की सूचना दी। इसके बाद एसीपी पनकी तेज बहादुर सिंह, पनकी थाना प्रभारी फोर्स के मौके पर पहुंचे।

गुंजन की मां मंजू और बहनोई मनीष भी वहां पहुंच गए। पुलिस के सामने मनीष ने कमरे का ताला तोड़ा, तो सामने फर्श पर गुंजन का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने घटना की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। गुंजन के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुंजन के पड़ोस में किराये पर रहने वाली शिल्पी शुक्ला ने बताया कि गुंजन का कमरा बंद देख बुधवार को मकान मालिक से अनहोनी की आशंका जताई थी। हालांकि उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद वह भी पति के साथ भंडारे के कार्यक्रम में व्यस्त हो गई। दोपहर को शिवा ने मकान मालिक को फोन कर बताया कि मैंने गुंजन की हत्या कर दी है और खुद फंदा लगाने जा रहा हूं। इसके बाद फोन बंद कर लिया। तब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

फोरेंसिक टीम और पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाने के साथ ही गुंजन के शव को भी देखा। शरीर पर किए गए अनगिनत वार शिवा की हैवानियत की कहानी बयान कर रहे थे। चेहरे, गले, छाती, पेट, नाजुक अंग समेत पूरे शरीर पर इतने वार किए कि फोरेंसिक टीम गिन भी नहीं पाई। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरा शरीर खून से लथपथ है। इस वजह से भी घाव समझ नहीं आ रहे हैं। प्रथम दृष्टया 15 से ज्यादा वार किए गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम में सही जानकारी हो सकेगी। पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...