Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पुलिस ने पांच स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का किया...

पुलिस ने पांच स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का किया भंडाफोड़ 

17 युवतियों को पकड़ा

हरियाणा। गुरुग्राम की मानेसर थाना पुलिस ने सूचना के बाद पांच स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। सूचना के बाद पुलिस ने स्पेशल ऑफिसर एसीपी मुख्यालय सुशीला के नेतृत्व में पांच टीमों के साथ मानेसर के सेक्टर-दो में स्थित आम्रपाली मॉल और सेक्टर-एक में स्थित मार्केट में स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की और एक स्पा के मैनेजर के अलावा 17 युवतियों को पकड़ा। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, स्पा सेंटरों पर पांच पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में दो–दो हजार रुपये देकर नकली ग्राहक के रूप में भेजा।

पहले टीम आम्रपाली बिल्डिंग में चल रहे न्यू अरोमा स्पा सेंटर में पहुंची और वहां पर एक युवती मिली। युवती ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक शैलेंद्र कुमार है। रुपये लेकर देह व्यापार का काम कराया जाता है। स्पा सेंटर से छह युवतियां और मिलीं और चार ग्राहक भी मिले। सिल्की स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान सामने आया कि स्पा का मालिक पवन है। टीम को सेंटर से तीन युवतियां और दो ग्राहक भी मिले। न्यू पैलेस स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान पता चला कि मालिक प्रियांशु चौधरी है, जिसके यहां से तीन युवतियां और एक ग्राहक मिला। चौथी टीम ने जेड-ब्लैक स्पा सेंटर में छापेमारी की। जिसका मालिक पंकज पाल है। छापेमारी के दौरान टीम को सेंटर से सिर्फ एक युवती मिली। पांचवीं टीम ने सेक्टर-एक मार्केट में स्थित मैजिक टच नामक सपा सेंटर में छापेमारी की।

टीम को स्पा सेंटर में मैनेजर ललित कुमार मिला और पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सेंटर का मालिक कमल उर्फ राजू है। सेंटर से पुलिस को एक ग्राहक भी मिला।एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि छह महीने से स्पा सेंटर चल रहे थे। यहां पर स्पा के नाम पर देहव्यापार किया जा रहा था। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पांच स्पा सेंटर से 17 युवतियों को पकड़ा, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया, इसके साथ ही एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पा मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...