Thursday, September 17, 2026
Home Crime India नवजात बच्चे को मौत के घाट उतारने वाली मां गिरफ्तार, ब्लेड से...

नवजात बच्चे को मौत के घाट उतारने वाली मां गिरफ्तार, ब्लेड से रेता गला 

हरियाणा। यमुनानगर में एक माह के नवजात बच्चे को मौत के घाट उतारने वाली उसकी मां शिवपुरी-बी कॉलोनी की कोमल को थाना गांधी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोमल को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को महिला से वह ब्लेड बरामद करना है, जिससे उसने अपने नवजात बच्चे का गला रेता था। वहीं कोमल को अब अपने किए पर पछतावा हो रहा है। वह कह रही है कि उसने गुस्से में इतना बड़ा कदम उठा लिया। उसके बेटे का कोई कसूर नहीं था। वह अपने किए पर भगवान व बच्चे से क्षमा मांग रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि कोमल पर उसका पति शक करता था।

कोमल का आरोप है कि पति सुमित कुमार उसे अपना मानने से इंकार कर दिया था। इसकी बड़ी वजह यह थी कि जब कोमल गर्भवती हुई तो वह उस दौरान अपने मायके अधोई में गई हुई थी। मायके से ससुराल आकर जब कोमल ने अपने गर्भवती होने की बात बताई तो पति उस पर गुस्सा होने लगा। वह बच्चे को अपना मानने से ही इंकार कर करने लगा। कोमल ने पुलिस को बताया कि इसी बात को लेकर पति उसे बार-बार ताने मारने लगा। जिससे वह हर वक्त परेशान रहने लगी। परेशानी की वजह से ही उसके बेटे का जन्म आठ माह में ही हो गया। कोमल ने पुलिस को यह भी बताया कि जब बच्चे का जन्म हुआ तो भी उसके ससुराल वालों ने उसे बहुत ताने मारे।

दो मार्च को कोमल ने नागरिक अस्पताल में लड़के को जन्म दिया था। आठ माह में डिलीवरी होने के कारण बच्चा कमजोर था इसलिए उसे निक्कु वार्ड में रखा गया। 24 मार्च को बच्चे को अस्पताल से छुट्टी मिली और वह उसे लेकर घर चले गए। परंतु बच्चे को अपनाने व ताने मारने का सिलसिला कम नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार कोमल इस बात से बहुत गुस्सा थी। एक अप्रैल की रात जब वह पति व बेटे के साथ कमरे में सो रही थी तो वह आधी रात को उठी।

उसने ब्लेड से एक माह के बच्चे का गला काट दिया। परंतु बच्चा मरा नहीं। इसलिए उसने बच्चे को जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद उसे कपड़े की गठरी में बांध कर रख दिया। दो अप्रैल को सुमित उठा तो उसे बच्चा मृत मिला। परिजनों ने उसे श्मशान घाट में दफना दिया था। बाद में सुमित को पता चला कि कोमल ने ही बेटे की हत्या की है तो उसने चार अप्रैल को थाना गांधी नगर में कोमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...