पंजाब। करतारपुर में दिनदिहाड़े एक घर में घुसकर हमलावरों ने महिला (65 ) की बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं 35 साल की बेटी को बुरी तरह से घायल कर दिया। हत्यारे घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। घटना के बारे में तब पता चला, जब मृतक महिला का पति बार-बार फोन कर रहा था लेकिन फोन उठ नहीं रहा था। वह दुकान से घर पहुंचा तो पाया कि बाहर ताला लटक रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि गुरमीत लाल पहले अमेरिका में रहता था लेकिन बाद में करतारपुर में बस गया। यहां उसने एक जनरल स्टोर खोला। उसकी बेटी मीना की शादी भी अमेरिका में हुई थी। बाद में पति-पत्नी में विवाद हो गया और मामला अदालत में चल रहा है। उसका एनआरआई पति अमेरिका से आया हुआ था, जो मूलरूप से माहिलपुर का रहने वाला है। डीएसपी बलवीर सिंह ने बताया कि हत्यारे ने रसोई घर के चाकू का ही इस्तेमाल कर मां बेटी पर कई वार किए। इस हमले में सुरिंदर कौर की मौत हो गई जबकि बेटी मीना की हालत गंभीर है।







