Friday, September 18, 2026
Home Crime UP 18 वर्षीय युवती की पीट- पीटकर की हत्या, चाचा ही निकला कातिल 

18 वर्षीय युवती की पीट- पीटकर की हत्या, चाचा ही निकला कातिल 

उत्तर प्रदेश।  हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला गोपीपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 18 वर्षीय असरा की मौत ऑनर किलिंग निकली। असरा के चाचा उसके प्रेम प्रसंग से नाराज थे और उन्होंने ही उसे पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पहले भाई पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस की जांच में मामला खुल गया। पुलिस ने मृतका के दो चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला गोपीपुरा निवासी असरा शनिवार दोपहर को बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। मामले में मृतका की दादी ने उसके भाई अर्सलान उर्फ बंटी व उसके मामा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।

जबकि भाई अपने दो चाचाओं पर हत्या का आरोप लगा रहा था। लेकिन पुलिस की जांच में मामला खुल गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार बताया कि मृतका के पिता शाहिद की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। शाहिद की मौत के बाद पत्नी फातिमा व उसका पुत्र अर्सलान उर्फ बंटी व असरा अपनी दादी सलमा, चाचा माजिद और जावेद के साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद फातिमा का निकाह शाहिद के भाई जाहिद के साथ हो गया था। जिससे फातिमा ने पुत्र गोलू को जन्म दिया था। आपसी मनमुटाव के चलते कुछ साल बाद फातिमा व जाहिद का तलाक हो गया। तलाक के बाद फातिमा ने जिला मेरठ के सरधना नवाबगढ़ी के व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया और वहीं रहने लगी। तभी से उसके तीनों बच्चे यहीं दादी और चाचाओं के साथ रहते थे।असरा का कुछ दिन पहले मेरठ के एक युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। इसकी जानकारी अर्सलान व उसकी माता फातिमा को भी थी।

फातिमा व अर्सलान दोनों असरा का निकाह उसके प्रेमी से कराना चाहते थे। ऐेसे में असरा दोनों की जानकारी के साथ अपने प्रेमी से बात करती थी। जबकि दोनों चाचा असरा की निकाह अपनी मर्जी से करना चाहते थे। शनिवार दोपहर असरा मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। दोनों ने उसे फोन पर बात करते हुए देखा तो आग बबूला हो गए और असरा का फोन छीनकर तोड़ दिया। दोनों आरोपियों ने असरा को बेरहमी से पीटा। बीच बिचाव में भाई अर्सलान आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। घबराकर वह जान बचाकर भाग निकला।पिटाई के दौरान असरा की चोट लगने के साथ गर्दन की हड्डी टूट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की। दरअसल, आरोपियों ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया।

पुलिस सही से जांच नहीं करती तो निर्दोष भाई हत्या के आरोप में जेल जा सकता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि असरा की मौत के बाद आरोपियों ने आत्महत्या दर्शाने के लिए रस्सी से उसके गले पर निशान बनाने का प्रयास किया था। बताया गया था कि बाथरूम में असरा ने फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच की तो उसे बाथरूम में लटकने का ऐसा कोई साधन दिखाई नहीं दिया। इसके अलावा आरोपी अपने बयान भी बार बार बदल रहे थे। जिसके कारण पुलिस को सफलता मिली और मामले का खुलासा हो गया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...