पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में बीसाबजेड़ में चलाए गए अभियान के दौरान देवी नाथ के पास पुलिस को अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
इन दिनों शराब की तस्करी करने वालों पर पुलिस सख्त रुख दिखा रही है। आए दिन किसी न किसी तस्कर की गिरफ्तारी देखी जा रही है।







