Saturday, September 19, 2026
Home Crime India नवजात बच्चे की गला रेत कर हत्या, मां के खिलाफ हत्या का...

नवजात बच्चे की गला रेत कर हत्या, मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज 

हरियाणा। यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी में नवजात बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नवजात बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्चा कपड़े की गठड़ी में बंधा हुआ मिला। नवजात के पिता ने उसे जन्म देने वाली मां पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, बच्चे की मां ने अपने पति पर आरोप जड़े हैं। पुलिस कार्रवाई के डर से परिजनों ने आनन फानन बच्चे को दफना दिया। घटना दो अप्रैल की है। गुरुवार को मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को शिकायत दी।

जिसके बाद मामला खुला। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने बच्चे को शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी सुमित कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांच साल पहले अंबाला के आधोई गांव निवासी कोमल के साथ शादी हुई थी। इस शादी से उनके पास दो वर्ष का बेटा है। पत्नी दूसरी बार गर्भवती हुई। दो मार्च को उसकी पत्नी कोमल ने सिविल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था।

उसके बेटे का जन्म आठवें महीने में ही हो गया था। जिसके चलते डॉक्टरों की निगरानी में 22 मार्च तक उसके नवजात बच्चे को सिविल अस्पताल में रखा गया। 24 मार्च को सिविल अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी व नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आ गया था। वे तीनों एक ही कमरे में सोते हैं। दो अप्रैल की सुबह जब वह उठा तो उसकी पत्नी उसके पास लेटी हुई थी, लेकिन बच्चा लापता था। जब उन्होंने उसकी तलाश की वह पुराने कपड़ों की गठड़ी में मृत हालत में बंधा हुआ मिला। बच्चे की नाक, मुंह व कान में रूई ठूंसी हुई थी। उसके गले पर काटने के निशान थे।

इसके बाद वह और उसके परिवार सदस्य उसे ससौली स्थित श्मशान घाट में दबाकर आ गए थे। अब उसे पता चला है कि उसके नवजात बच्चे की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने की है। गांधी नगर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर उसके नवजात बेटे की हत्या के आरोप में पत्नी कोमल पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमित का आरोप है कि दो अप्रैल की रात को उसकी पत्नी कोमल ने ही उसके नवजात बेटे को गला रेतकर मारा। सुबह होने पर उसने बच्चे के गुम होने का झूठा शोर मचा दिया।

जब तलाश की तो बच्चे का शव कपड़ों में लिपटा मिला। बच्चे की नाक, मुंह व कान में रूई ठूंसी हुई थी। वहीं पत्नी का आरोप है कि उसका पति सुमित नशे का आदी है। वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। दो अप्रैल की रात को वह कमरे में सोई थी। रात करीब तीन बजे उसने अपने बेटे को दूध पिलाया। इसके बाद उसे बेड पर लिटा दिया। सुबह जब आंख खुली बेड पर उसका बच्चा नहीं था। उन्होंने उसकी तलाश की। इधर उधर देखा तो बच्चे का शव कपड़ों की गठड़ी में लिपटा हुआ मिला। तब पुलिस कार्रवाई के डर से उसके पति व अन्य परिजनों ने आनन फानन में बच्चे के शव को दफना दिया।

गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि गुरुवार को मृतक बच्चे के पिता सुमित ने थाने में अपने बेटे की गला रेत कर हत्या करने की शिकायत दी। शिकायत में उसने अपनी पत्नी कोमल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। उपायुक्त के आदेशों पर मजिस्ट्रेट नियुक्ति के बाद दफनाए गए बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...