रुद्रपुर। जंगली जानवर के पके मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक आरोपी फरार है। रेंज अधिकारी किलपुरा मनोज कुमार पांडेय को सूचना मिली की आलावर्दी में एक घर में जंगली जानवर के मांस की दावत उड़ाई जा रही है। जिस पर गठित टीम ने घर पर छापा मार लबरू सिंह राणा को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के घर से पका हुआ मांस भी बरामद हुआ। आरोपी ने इसे बलविंदर सिंह से खरीदना बताया,जिस पर वन विभाग ने सूचना एसडीओ संचिता वर्मा को दी। उनके निर्देश पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों पर केस काट कर जांच शुरू कर दी गई है। जप्त किए गए मांस को जांच के लिए देहरादून लैब में भेज दिया गया है। एसडीओ संचिता वर्मा ने कहा की अवैध शिकार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।







