Saturday, September 19, 2026
Home Crime India बल्ले से हमलाकर युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान हुई...

बल्ले से हमलाकर युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत

राजस्थान। करणी विहार थाना इलाके में देर रात सीएम सिक्योरिटी में तैनात एक इंस्पेक्टर के बेटे ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपी क्षितिज के पिता प्रशांत शर्मा सीएम सिक्योरिटी में तैनात है। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में मृतक पार्क के पास से गुजरता नजर आ रहा है। इसके बाद आरोपी ने उस पर बल्ले से हमला कर दिया। फुटेज में हमले के दौरान आरोपी के पिता भी नजर आ रहे है। इसके बाद घायल को कार में डालकर ले जाते नजर आ रहे है।

पुलिस के अनुसार जगदम्बा नगर निवासी 35 वर्षीय मोहन लाल पुत्र मुन्ना लाल रजनी विहार में सब्जी का ठेला लगाता है। मोहन नशे का भी आदी बताया जा रहा है। देर रात करीब साढ़े 10 बजे वह शराब पीकर रजनी विहार में पार्क के सामने उत्पात मचा रहा था। इस पर मोहन पास में रहने वाले क्षितिज शर्मा से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद  क्षितिज शर्मा अपने मकान में गया और वहां से बल्ला लेकर आया और मोहन पर सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे मोहन लाल गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के दौरान आरोपी का पिता भी घटनास्थल पर मौजूद था। हमले के बाद आरोपी के परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में कामिनी पत्नी मुन्ना लाल ने मामला दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जगदम्बा नगर निवासी 35 वर्षीय मोहन पुत्र मुन्ना लाल ने रजनी विहार में ठेला लगा रखा था। रात करीब 10.30 बजे मोहन शराब के नशे में रजनी विहार में पार्क के सामने से गुजर रहा था। गुजरने के दौरान वह गाली-गलौज कर रहा था। इस पर उसकी क्षितिज से कहासुनी हो गई। इस पर क्षितिज ने बल्ले से उसके सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था, बाद में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...