Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP 50 वर्षीय राजीव और उसके फूफा की बेरहमी से की हत्या, चाकू...

50 वर्षीय राजीव और उसके फूफा की बेरहमी से की हत्या, चाकू से गर्दन पर किए 23 वार

बुलंदशहर। शहर में सनसनी फैला देने वाले दोहरे हत्याकांड का मकसद नफरत हो या दहशत फैलाना, कारण चाहे जो भी हो कातिलों ने रविवार को दोपहर में राजीव गर्ग और उनके फूफा कपड़ा व्यापारी सुधीर गर्ग को मौत के घाट उतार दिया था। दोनों के शरीर में गहरे जख्म और ताबड़तोड़ वार कातिलों की खुन्नस को बयां करने के लिए काफी हैं। राजीव गर्ग और उनके फूफा सुधीर गर्ग रविवार को दोपहर में लापता हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की हत्या रविवार को दोपहर में ही कर दी गई थी। दोनों के शरीर पर लगे चाकू के गहरे घाव कातिलों की नफरत को बयां कर रहे हैं।

50 वर्षीय राजीव गर्ग के शरीर पर कातिलों ने चाकू से 23 बार वार किए। गर्दन पर गहरा चाकू लगा है, जिससे आधी गर्दन कट गई। गहरे चाकू लगने के कारण राजीव गर्ग के राइट साइड किडनी, लीवर, दोनों फेफड़े और दिल बुरी तरह से डैमेज हो गए। 68 वर्षीय सुधीर गर्ग के शरीर पर चाकू से नौ बार और गर्दन पर तीन बार वार किए गए हैं। गर्दन पर मारे गए चाकू का हल्का प्रहार है, क्योंकि गर्दन बहुत ज्यादा कटी हुई नहीं है, जबकि इनके पेट पर गहरे घाव हैं। चाकू गहरे लगने के कारण लेफ्ट किडनी, लीवर और फेफड़े क्षतिग्रस्त हो गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। जांच में जुटी पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम का कहना है कि शव की हालत और चाकू के गहरे घाव को देखकर लगता है, कि कातिल बहुत नफरत में थे।

बहुत खुन्नस में ताबड़तोड़ तरीके से प्रहार किए गए हैं। मतलब घर से हत्या के लिए ही बुलाया गया है। हमलावरों की संख्या भी चार या इससे अधिक होने की संभावना है, क्योंकि राजीव और सुधीर दोनों शरीर से सही थे। इसलिए दो लोग काबू नहीं कर सकते थे। कातिलों ने मौके पर आलाकत्ल भी घटनास्थल पर नहीं छोड़ा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के पास आ गई है। सीडीआर और सीसीटीवी डीवीआर से बहुत कुछ हाथ लगा है। उम्मीद है कल-परसों में हत्यारोपित गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा। हत्या के पीछे कातिलों की मंशा क्या थी, ये तो हत्यारोपित के गिरफ्तार होने के बाद ही पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...