Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP पत्नी से झगड़ा होने पर रचा ली दूसरी शादी, फिर साथ रहने...

पत्नी से झगड़ा होने पर रचा ली दूसरी शादी, फिर साथ रहने की करने लगी जिद तो दी ऐसी मौत  

उत्तर प्रदेश। आगरा में प्रेम विवाह के बाद युवक ने पत्नी को धोखा दिया। झगड़ा होने पर उसके मायके जाने पर दूसरी शादी रचा ली। इसका पता चलने पर पत्नी बेटे के साथ वापस आ गई। उसके साथ ही रहने की जिद करने लगी। युवक ने दोनों को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। बाइक से ले गया। फतेहपुर सीकरी में हत्या कर शव फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। महिला का शव बरामद किया। बेटे के शव की तलाश की जा रही है। किशनगंज, बिहार निवासी मुन्नी देवी बोदला स्थित ईंट मंडी में रहकर मजदूरी करती थी। तीन साल पहले अरसेना, सिकंदरा के ओमेंद्र उर्फ आशिक से पहचान हो गई। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में झगड़े होने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि एक साल पहले मुन्नी देवी मायके चली गई।

वहां उसको बेटा पैदा हुआ। तब से वहीं रह रही थी। उधर, मुन्नी के जाने के बाद ओमेंद्र ने दूसरी शादी कर ली। इस बात की भनक मुन्नी को भी हो गई। वह दो दिन पहले घर से ससुराल जाने की कहकर निकली। टूंडला में ट्रेन से उतरी। इसके बाद उसका परिवार के लोगों से संपर्क टूट गया। दिल्ली से उसकी बहन समीरन ने सोमवार रात को पुलिस को फोन किया। बताया कि बहन मुन्नी रविवार को ससुराल के लिए निकली थी। सोमवार को टूंडला स्टेशन पर उतरने के बाद उसका संपर्क नहीं है। मोबाइल बंद जा रहे हैं। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि पुलिस ओमेंद्र के घर पहुंची। वह मिल गया। उसे थाने लाकर पूछताछ की। पहले वो सच बताने के लिए तैयार नहीं था। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर सच बोला।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में ओमेंद्र ने बताया कि मुन्नी के जाने के बाद दूसरी शादी कर ली थी। वह नहीं जानता था कि मुन्नी वापस आ जाएगी। उसे पता चल गया। वह लगातार फोन करके गांव आने की कह रही थी। इससे वो परेशान था। पहले से दूसरी शादी कर चुका था। वह बाइक लेकर स्टेशन पर पहुंचा। रास्ते में पत्नी झगड़ा करने लगी। कहने लगी कि वह गांव में उसके साथ ही रहेगी। वह किसी तरह मनाकर भरतपुर ले जा रहा था। सोचा था कि किराये पर कमरा दिलाकर रखेगा। फतेहपुर सीकरी पर बाइक से बेटा गिर गया। उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद मुन्नी हंगामा करने लगी। इस पर उसे गुस्सा आ गया।
उसने दुपट्टे से मुन्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद दोनों के शव एफएच नहर में फेंक दिए। वह वापस घर आ गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर लिया। मगर, बेटे का शव नहीं मिला। थाना प्रभारी का कहना है कि ओमेंद्र की बात पर पूरी तरह से विश्वास नहीं है। उसे ले जाकर नहर से बेटे के शव की तलाश की जा रही है। मृतका के चाचा मोहम्मद शफीक ने बताया कि आरोपी ओमेंद्र ने अपने आधार कार्ड में फिर बदल कर नाम बदलकर हमारी भतीजी से शादी की। मामूली झगड़ा होने पर उसको मार दिया। उसके बच्चे का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया के अनुसार, पति को हिरासत में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...