Sunday, September 20, 2026
Home Crime India अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर तेजधार हथियारों से किया हमला, इमरजेंसी...

अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर तेजधार हथियारों से किया हमला, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती

कपूरथला। मोहब्बत नगर क्षेत्र में देर रात मंदिर से सेवा करके लौट रहे दो भाइयों पर एक्टिवा सवार तीन अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों भाई गंभीर घायल हो गए हैं जिन्हें सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया है। दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टेंगो 7 और सिटी थाना-2 की पुलिस घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। डीएसपी सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने बताया कि जल्दी ही हमलावरों की पहचान कर काबू कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मोहब्बत नगर वासी मनी कुमार और डेनी कुमार पुत्र रामलाल श्री सत्यनारायण मंदिर से धार्मिक कार्यक्रम में सेवा के बाद घर लौट रहे थे। रेलवे रोड पर आईडीबीआई बैंक के नजदीक गली में जैसे ही वह दाखिल हुए तो उनके पीछे आए एक एक्टिवा पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने दातर से उनपर हमला कर दिया। दोनों भाइयों का शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी बाहर आ गए। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमलावरों का एक दातर मौके पर ही गिर गया। हमले की घटना की सूचना कंट्रोल रूम पर देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दातर को कब्जे में लेकर घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...