Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जमीनी विवाद को लेकर पिता की बेरहमी से हत्या, आरोपी के खिलाफ...

जमीनी विवाद को लेकर पिता की बेरहमी से हत्या, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महेंद्रगढ़। जमीन विवाद और रुपये के लेनदेन में गांव दौंगड़ा अहीर निवासी पुत्र ने अपने ही पिता पर तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। मृतक के दूसरे पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कनीना सदर थाना प्रभारी रामनाथ अपनी टीम के साथ नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचे। 85 वर्षीय मृतक भोजाराम निवासी दौंगड़ा अहीर के पुत्र रामपाल ने पुलिस को शिकायत देकर अपने भाई धर्मपाल पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में रामपाल ने बताया कि हम तीन भाई दो बहनें हैं। भाई सुरेश की मृत्यु हो चुकी है तथा तीनों अलग-अलग रहते हैं।

उनकी कुछ जमीन राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी में थी जिसके लिए पिता ने तीनों भाईयों को 4-4 लाख रुपये दिए थे। उसका भाई धर्मपाल इस बात से नाराज था जिसके चलते उसने पहले भी कई बार पिता से मारपीट की थी। उसका पिता बहन प्रेम से कहता था कि धर्मपाल मुझे जान से मारेगा। यह बात उसकी बहन प्रेम ने उसे बताई थी। धर्मपाल हमेशा पैसे व जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर उसके पिता के साथ झगड़ा करता था।

रामपाल ने बताया कि वीरवार शाम को उसे सूचना मिली कि उसके पिता को किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है और वह खून से लथपथ हालात में पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो उसका पिता ओधे मुंह पड़ा था तथा उसकी आधी गर्दन काटी हुई थी। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल, कनीना सदर थाना प्रभारी रामनाथ ने टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र रामपाल की शिकायत पर धर्मपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में गहनता से जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...