Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP छप्पर में सो रहे पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या,...

छप्पर में सो रहे पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

हाथरस। होली पर जहां एक ओर लोग गुलाल और रंगों से एक-दूसरे को रंग रहे थे, वहीं पिता और पुत्रों ने खून की होली खेलने की साजिश रची। होली वाली रात पिता और पुत्रों ने छप्पर में सो रहे पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। शवों के पास खून ही खून नजर आ रहा था। पुलिस ने मामले में पिता और एक पुत्र को हिरासत में लिया है। मामले की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने पिता एवं दो पुत्रों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई है। सिकंद्राराऊ कोतवाली के गांव पोरा के बाहर 25 मार्च की रात्रि 45 वर्षीय बॉबी पुत्र महावीर व 36 वर्षीय उनकी पत्नी सुनीता अपने खेत में बने मकान के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहे थे।

तभी रात्रि लगभग 10:30 बजे गांव निवासी नन्नू पुत्र देवीलाल एवं  उसके दो पुत्र राजकुमार एवं रामू कुल्हाड़ी-डंडे लेकर छप्पर में आ गए। तीनों ने सोते हुए बॉबी के ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। पास में सोई पत्नी सुनीता जान बचाने के लिए भागी तो 20 मीटर दूर उसे पगडंडी पर गिराकर कुल्हाड़ी से काट दिया। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जाता है की बॉबी ने मकान में ही गुटखा-तंबाकू की दुकान खोल रखी थी। 25 मार्च की दोपहर उसका नन्नू से किसी बात पर झगड़ा एवं मारपीट हो गई थी। पास ही में भट्टे पर काम कर रहे हैं मजदूरों ने नन्नू को बचा लिया। रात होते ही नन्नू के सिर पर खून सवार हो गया। तथा उसने अपने दो पुत्रों के साथ पति-पत्नी की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया ।

झोपड़ी के पास कमरे मे ही बॉबी का पुत्र पंकज 19 वर्ष  सो रहा था, उसने जब सारा मंजर देखा तो वह जान बचाने की गरज से चुपचाप झोपड़ी में ही बैठा रहा। मौका मिलते ही भाग कर उसने पास के सौंफ के खेत में छुप कर अपनी जान बचाई । घटना के बाद वह चीख़ता हुआ भागा तो काफी भीड़ एकत्रित हो गई । रात्रि में ही पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल एवं सहायक पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मौके पर पहुंच गए। मृतक बॉबी के घर में उसके पुत्र पंकज तथा पुत्री चांदनी बचे हैं। वारदात के समय चांदनी अपने गांव वाले घर में थी । नामजद आरोपी नन्नू पास के भट्ठे पर चौकीदार की नौकरी करता हैं । वह पास के गांव टोडरपुर का रहने वाला है।

25 मार्च की देर रात्रि में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोरा निवासी बौबी व उसकी पत्नी की पास में भट्टे पर काम करने वाले आरोपी नन्नू व उसके लडकों द्वारा हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक हाथरस व थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट टीम द्वारा भी मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त नन्नू व उसके पुत्र रामू को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...