Saturday, September 19, 2026
Home Crime India ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में...

ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पत्नी, सास और साले को बताया मौत का जिम्मेदार 

लुधियाना। हंबड़ा रोड स्थित प्रताप सिंह वाला इलाके में रहने वाले प्रमोद कुमार गोस्वामी ने ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो अंदर शव लटकता मिला। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास और साले को मौत का जिम्मेदार बताया है। पुलिस ने जांच के बाद प्रमोद के भाई अजय कुमार गोस्वामी की शिकायत पर उसकी पत्नी रांची कालोनी थरीके निवासी सीमा पासवान, सास चंदा कली और साले राजू पासवान के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद का शव परिवार को सौंप दिया है।

अजय कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके भाई प्रमोद की शादी आरोपी महिला सीमा पासवान से करीब सात साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सीमा पासवान ने झगड़ा शुरु कर दिया था। वह हर छोटी छोटी बात को लेकर प्रमोद के साथ झगड़ा करती थी और मायके चली जाती थी। जिसके बाद आरोपी उसका साला और सास भी प्रमोद को धमकियां देते थे। कुछ दिन पहले फिर से सीमा घरेलू बातों को लेकर झगड़ा कर चली गई। बाकी दोनों आरोपियों ने भी प्रमोद को धमकियां दी। वह उस पर लगातार हर काम के लिए दबाव बनाने में जुटे रहते थे। परेशान होकर प्रमोद ने मंगलवार दोपहर को घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी।

जांच अधिकारी एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के जिला उन्नाव के गांव प्यारे खेड़ा इलाके के रहने वाले है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...