Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP यूपी के बदायूं में 2 बच्चों की गला रेतकर हत्या, एनकाउंटर में...

यूपी के बदायूं में 2 बच्चों की गला रेतकर हत्या, एनकाउंटर में मारा गया मुख्य आरोपी

बदायूं। इस वक्त उत्तर प्रदेश के बदायूं से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति के पास स्थित बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बालकों आयुष (13), अहान (06) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक बच्चा भी घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मुख्य आरोपी जावेद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

बच्चों की हत्या के बाद से कई इलाकों में तनावपूर्ण माहौल है, लोगों में आक्रोश देखा गया जिसकी वजह से उन्होंने कई जगहों पर तोड़-फोड़ और आगजनी की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर हालात को नियंत्रित किया। आगे और कोई अनहोनी न हो इसको लेकर कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि आरोपी जावेद का एक दिन पहले मृतक बच्चों के पिता से झगड़ा हुआ था। एक दिन बाद यानि आज जब मृतक बच्चों के पिता कहीं काम से बाहर गए हुए थे और मां अपना ब्यूटी पार्लर के काम में व्यस्त थीं तो मौका देखते हुए जावेद घर के अंदर घुस गया और घटना के वक्त उसे घर के अंदर जो कोई दिखा उस पर हमला कर दिया। बड़ों की इस आपसी लड़ाई में बेचारे दो बच्चों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई, वहीं तीसरे बच्चे को भी चोट आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका देखकर फरार हो गया.

घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक लोगों में गुस्सा फैल गया। मृतक बच्चों के परिजनों ने मंडी समिति चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की तो लोग हंगामा और तोड़फोड़ करने लगे। ऐसे में स्थिति अनियंत्रित होते देख DM-SP समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और कुछ ही देर बाद मुख्य आरोपी जावेद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

वहीं बरेली आईजी राकेश कुमार ने कहा, आज शाम एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की उम्र 25-30 के बीच है। कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...