Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP झाड़ियों के बीच फंदे से लटका मिला युवक का शव, आँखे गायब,...

झाड़ियों के बीच फंदे से लटका मिला युवक का शव, आँखे गायब, अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज

सतरिख। घर से निकलने के बाद लापता हुए युवक का शव गांव के बाहर झाड़ियों के बीच एक पतली डाल पर फंदे से लटका मिला। युवक की एक आंख गायब थी। घुटने जमीन को छू रहे थे। परिजन ही नहीं ग्रामीण भी इसे हत्या करार दे रहे है। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सतरिख थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी अरविंद चौहान (24) सोमवार को दिन में करीब तीन बजे घर से खाना खाकर निकला था। अरविंद की पत्नी रीता के अनुसार घर से निकलने से पहले अरविंद के मोबाइल पर कई काल आई थी। शाम तक घर वापस न लौटने पर पत्नी ने अरविंद के मोबाइल पर काल करनी शुरू की मगर रिसीव नहीं हुई।

यह बात उसने परिजनों से बताई तो खोजबीन होने लगी। परिजन लगातार मोबाइल पर कॉल करते रहे मगर रिसीव नहीं हुआ। परेशान परिजन रात भर अरविंद को गांव व आसपास खोजते रहे। मंगलवार की सुबह गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर जंगलनुमा स्थान पर तालाब के किनारे अरविंद का शव एक मामूली से पेड़ की पतली सी डाल पर गमछे से बने फंदे से लटका मिला। बदहवास परिजन वहां पहुंचकर रोने बिलखने लगे। अरविंद की दाहिनी आंख गायब थी। सूचना पाकर मौके पर एएसपी दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण, सीओ सदर सुमित त्रिपाठी भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। अरविंद की जेब में उसका मोबाइल मिला जो मौन मोड में था।

पूछताछ में पता चला कि अरविंद कुल पांच भाई है और वह दूसरे नंबर पर था। पिता रामसुमिरन का निधन भी एक साल पहले हो चुका है। अरविंद के तीन साल का पुत्र आयुष और 7 महीने का पुत्र आरुष हैं। वह अपना ट्रैक्टर किराए पर चला कर जीवन यापन करता था। यह भी पता लगा कि वह शराब पीता था। रीता ने पति की हत्या की आशंका जताई है। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी रीता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...