Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ज्वैलर्स से की लूटपाट, मुकदमा...

बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ज्वैलर्स से की लूटपाट, मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश। श्यामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक ज्वैलर्स से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट कर ली। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। ज्वैलर्स से बदमाशों ने नकदी और सोना चांदी लूटा है। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

ऋषिकेश के निकट श्यामपुर क्षेत्र में बदमाशों के हौसले फिर से बुलंद दिखाई दे रहे हैं। बाइक सवार दो बदमाशों ने देर रात दुकान बंद करके घर जा रहे एक ज्वैलर्स को तमंचे की नोक पर लूट लिया। वारदात में बदमाश ज्वैलर्स का बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 25 हजार रुपए नकद चार पांच मंगलसूत्र पुराना सोना और दुकान की चाबियां रखी थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख से अधिक बताई गई है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित ज्वैलर्स प्रवीण वर्मा से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास में चेकिंग चलाकर नाकेबंदी भी की। लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नही चढ़ सके। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

पीड़ित ज्वैलर्स प्रवीण वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने मौका मुआयना किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है। एसओजी की मदद भी ली जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...