Friday, May 15, 2026
Home Crime Uttarakhand शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई, रिश्ता हुआ...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई, रिश्ता हुआ तो जान से मारने की दी धमकी 

देहरादून। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हें दिखाकर वह बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि जब युवती का रिश्ता हो गया तो युवक ने मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं युवती को बहन मानने वाले युवक ने भी उसे धोखा दिया। हर बार समझौते की बात कहते हुए वह आरोपी के पास उसे अकेला छोड़ देता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती ने पटेलनगर पुलिस को शिकायत की है।

बताया कि उसके घर पर मेरठ निवासी राहुल का आना-जाना था। उसने शादी की बात कहकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने चोरी से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसका जब उसने विरोध किया तो राहुल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। एक दिन युवती अपने मंगेतर के साथ घर जा रही थी। युवक ने दोनों का रास्ता रोक लिया और मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो भी मंगेतर को दिखा दी। इसके बाद उसने अपने मुंह बोले भाई गौरा को यह सब बातें बताईं। गौरा ने कहा कि वह उनका समझौता करा देगा। एक दिन गौरा ने युवती को राहुल से मिलने के लिए बुलाया।

लेकिन, गौरा वहां नहीं था। केवल राहुल ही मौजूद था। उसने वहां भी जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। एक नहीं बल्कि कई बार गौरा ने इसी तरह धोखा दिया। एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि राहुल और गौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर 26 लाख की साइबर ठगी, STF ने एक आरोपी को दबोचा

आरोपी के खातों में 42 लाख के ट्रांजैक्शन का खुलासा देहरादून। देहरादून में बंद पड़ी बीमा पॉलिसियों को दोबारा चालू कराने और भारी मुनाफे का...

प्रेमनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में फरार अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसएसपी दून के आगे पस्त होते अपराधियों के हौसले देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक के साथ लूट और मारपीट की सनसनीखेज...

PGF कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम -  पीजीएफ कंपनी की सीज संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...

किशननगर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन युवतियां रेस्क्यू

देहरादून- कैंट थाना क्षेत्र के किशननगर इलाके में संचालित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एक स्कूल के पीछे...

शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की युवती की हत्या, जंगल में जलाया शव

अंबाला- तीन दिन से लापता युवती के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर...

रंगदारी के लिए फायरिंग के बाद गैंग में खूनी संघर्ष, बदमाश ने साथी को मारी गोली

 खडूर साहिब- पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यापारी के घर पर फायरिंग कर फरार...

ऋषिकेश में रंगदारी गैंग का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार

ऋषिकेश- ऋषिकेश में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गंभीर आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी देकर व्यापारियों से...

दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 80 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

घर में घुसकर लूटपाट के बाद बुजुर्ग सीए का अपहरण, 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में एक बुजुर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ लूट, मारपीट और अपहरण की गंभीर वारदात सामने आई है।...

चलती स्लीपर बस में महिला से गैंगरेप, चालक और हेल्पर गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के रानीबाग क्षेत्र में एक महिला के साथ चलती स्लीपर बस में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना...