बिहार। जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के चन्द्रशैली गांव निवासी सुमन झा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक किसी काम से बगल के गांव गया था। तभी शराब के नशे में धुत युवक एक बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। फिर महिला को अकेली देख उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद मौका मिलते ही शराबी युवक वहां से फरार हो गया। इधर, बुजुर्ग महिला ने होश आने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद परिजन की मदद से उक्त महिला खैरा थाने पहुंची। जहां पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।







