Friday, September 18, 2026
Home Crime UP नौ साल तक मासूम के साथ होती रही दरिंदगी, मुकदमा दर्ज 

नौ साल तक मासूम के साथ होती रही दरिंदगी, मुकदमा दर्ज 

लखनऊ। पिता के निधन के बाद मां ने मानसिक संतुलन खो दिया। इस पर छह साल की मासूम को मुमताज यतीमखाने में रहना पड़ा। यहां आई एक महिला खुद को बच्ची का दूर का रिश्तेदार बताकर साथ घर ले गई। हालांकि, देखभाल के बजाय यहां मासूम के साथ नौ साल तक दरिंदगी होती रही। पीड़िता के मुताबिक महिला के पिता और चाचा उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करते रहे। उसके पति ने भी यौन शोषण करने की कोशिश की। नौ सालों से यातना सह रही पीड़िता अब 15 साल की हो चुकी है। एक दिन घर पर आने वाले अधिवक्ता को आपबीती सुनाते हुए मदद मांगी। उनकी मदद से चाइल्ड लाइन व पुलिस टीम ने किशोरी को रेस्क्यू किया। चाइल्ड लाइन की कोऑर्डिनेटर जया टीम के सदस्य निशि सिंह, ज्योति मिश्रा और केस वर्कर विजय शंकर के साथ पुराने लखनऊ पहुंचीं।

यहां परिवार के लोगों ने बहाने बनाने की कोशिश की पर तमाम पुख्ता सुबूत होने से टीम किशोरी को अपने साथ लेकर सीधे अमीनाबाद थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया। जया के मुताबिक किशोरी की काउंसिलिंग कर उसे मानसिक अवसाद से निकालने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान उसने स्वीकारा कि उसके साथ लगातार दुष्कर्म होता रहा। अमीनाबाद थाने में किशोरी ने बताया कि जब छोटी थी तो मारकर चुप करा दिया जाता था। मैं जैसे-जैसे बड़ी हो रही थी, मुझसे कभी अप्पी (यतीम खाने से लाने वाली महिला) के पिता, कभी चाचा तो कभी बाहर के लोगों को बुलाकर रोजाना प्रताड़ित किया जाता था। मुझे गंदे-गंदे वीडियो दिखाए जाते थे।

मैं रातभर सिसकती रहती। एक दिन न जाने कहां से मेरे अंदर हिम्मत आ गई और मैंने मोबाइल से नंबर चुराकर घर आने वाले वकील को फोन कर दिया। उन्होंने मदद की तो मैं वहां से निकल पाई। राज्य बाल अधिकार व संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. सुचिता चतुर्वेदी ने कहा कि अधिवक्ता ने बताया कि पहले उन्हें यकीन नहीं हुआ कि इस घर में ऐसा कुछ हो रहा होगा। इस पर किशोरी ने एक वीडियो दिया, जो उसने खुद बनाया था। इसमें उसके साथ होने वाले दुष्कृत्य रिकॉर्ड था। डॉ. चतुर्वेदी के मुताबिक, वीडियो देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी कि करीब 65 साल का व्यक्ति किस तरह से मासूम के साथ हैवानियत कर रहा है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...