Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP युवक ने बनाया शादी का दबाव, तो युवती ने कर ली आत्महत्या,...

युवक ने बनाया शादी का दबाव, तो युवती ने कर ली आत्महत्या, एक महीने बाद होने वाली थी शादी 

उत्तर प्रदेश। आगरा के बासौनी के एक गांव में शोहदे से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। परिजन ने 6 दिन बाद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि गांव का युवक और उसके घरवाले बेटी पर शादी का दबाव बना रहे थे। युवती का रिश्ता तय हो गया था। एक महीने बाद शादी होने वाली थी। इसकी जानकारी पर घर आकर धमकाया। शादी के लिए दबाव बनाया। इससे आहत होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। खंदौली और जगनेर के बाद यह तीसरा मामला है, जब किसी युवती ने जान दी। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी को 2 साल से गांव का हनी उर्फ आदित्य भदौरिया परेशान कर रहा था।
आए दिन फोन करता था। उसे कई बार समझाया। मगर, उसकी हरकत बंद नहीं हुईं। वो मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर उन्होंने बेटी का रिश्ता तय कर दिया। 18 अप्रैल को शादी होनी थी। आरोप लगाया कि शादी का पता चलने पर 2 मार्च की रात को आरोपी हनी, उसके पिता, ताऊ और उसकी मां हथियारों के बल पर घर में घुस आए। हनी के साथ शादी के लिए बेटी पर दबाव बनाने लगे। हनी से उसकी बात भी कराई।
विरोध करने पर परिवार को धमकाया। इससे आहत होकर 4 मार्च को बेटी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, तब परिजन तहरीर नहीं दे पाए थे। रविवार को पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष बासौनी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हनी उर्फ आदित्य भदौरिया, उसके पिता सुखलाल, ताऊ ओमप्रकाश, ताई, सुखलाल की दोनों पत्नियों के खिलाफ धमकी और आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...