Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर की हत्या, सीसीटीवी कैमरे में...

11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर की हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हत्यारोपी 

बागपत। बिनौली के जिवाना गुलियान गांव में शाम को 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास खेत में पड़ा मिला। पुलिस की छानबीन में घर से उसे खेत की तरफ बाइक पर लेकर जाते हुए हत्यारोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। छात्र की मां ने गांव के एक युवक को नामजद कराते हुए तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जिवाना गुलियान गांव के किसान राजन का इकलौता बेटा आर्यन (17) गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। गांव के पास रामकरण के खेत में गेहूं के बीच उसका शव पड़ा मिला। गांव का ही सुमित पास के अपने खेत में गया तो उसने कुत्तों का झुंड देखकर उनको भगाने के लिए पहुंचा तो वहां पास में पहुंचने पर शव पड़ा हुआ दिखाई दिया।इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, जिसमें पता चला कि छात्र को सिर, छाती व पेट में तीन गोली मारी गईं हैं। वहां दो कंबल, गोली के खोखे, छात्र का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। वहां एसपी अर्पित विजयवर्गीय व एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पहुंच कर छानबीन की तो डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर भी जांच कराई गई इस मामले में आर्यन की मां पिंकी ने गांव के ही आशीष उर्फ काला और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

छात्र की हत्या के मामले में पुलिस को काफी अहम सुराग मिले हैं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर छानबीन की गई तो उसमें गांव का एक व्यक्ति अपनी बाइक पर आर्यन को बैठाकर ले जाता दिख रहा है। जिसमें दिख रहा कंबल भी मौके पर मिला है। जिसके बाद उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है, मगर वह फरार मिला। उसके पकड़े जाने पर ही घटना का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...