Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी...

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार 

डिडौली। रामपुर के ईंट भट्ठा मजदूर आबिद की मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बाद में सड़क दुर्घटना दर्शाने के लिए उसके मुंह पर चोट मारी और बाइक को यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आबिद अली रामपुर जनपद के कैमरी थानाक्षेत्र के गांव पजावा के रहने वाले थे। करीब चार महीने पहले आबिद अली अपनी पत्नी अफसाना व बेटा और बेटी के साथ सलेमपुर नवादा स्थित अजमत ईंट उद्योग पर मजदूरी करने आए थे।

उनके अन्य साथी भी यही काम करते हैं। सोमवार की शाम आबिद बाइक लेकर घर से निकले थे। देर रात घर जाकर सो गए थे। रात में ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पत्नी अफसाना ने दावा किया था कि आबिद अली घायल अवस्था में घर आया था। उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। डॉक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया था। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आबिद अली की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के भाई शाहिद हुसैन की तहरीर पर अफसाना और उसके प्रेमी अनवार के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अफसाना का प्रेम प्रसंग अनवार के साथ चल रहा था।

कुछ दिन पहले आबिद अली ने अपनी पत्नी को अनवार के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसे लेकर आबिद अली ने अफसाना को भी धमकाया था। इस बात का पता ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों को भी है। आबिद अली उसकी पत्नी अफसाना और प्रेमी अनवार के अवैध संबंधों में आड़े आ रहा था, इसलिए तो दोनों ने मिलकर हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...