Saturday, September 19, 2026
Home Crime India पत्नी को गोली मारकर पति हुआ फरार, हालत गंभीर, जांच में जुटी...

पत्नी को गोली मारकर पति हुआ फरार, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस 

हरियाणा l  जींद के गांव अमरेड़ी तथा कंडेला के बीच जूनियर लेक्चरर पत्नी को स्कूल छोड़ने के बहाने पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद बर्फ तोड़ने वाले सुआ से जानलेवा हमला कर वारदात को अंजाम देकर मौके से गाड़ी में फरार हो गया। घायल महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है l

गांव ढांडा खेड़ी हाल आबाद शीतलपुरी कॉलोनी निवासी मनोज की पत्नी कुसुम लता राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल किठाना में जूनियर लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। बुधवार सुबह मनोज ने अपनी पत्नी कुसुम लता को गाड़ी से गांव किठाना स्कूल में छोड़ने की बात कही और गांव अमरेहड़ी से निकलते ही मनोज ने गाड़ी रोककर अपनी पत्नी कुसुम लता पर फायर कर दिया। गोली कुसुम लता के पेट पर लगी। इसके बाद आरोपी ने बर्फ तोड़ने वाले सुआ से हमला कर दिया।

कुसुम लता द्वारा शोर मचाए जाने पर कैथल रोड से जाने वाली गाड़ियां इकट्ठी हो गई। जिस पर आरोपी पत्नी कुसुम लता को मौके पर छोड़कर अपनी गाड़ी से फरार हो गया। राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस ने कुसुम लता को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल कुसुम लता ने बताया कि उसका पति मनोज अपराधी प्रवृत्ति का है और शराब के कारोबार से जुड़ा रहा है। लगभग डेढ़ साल पहले उसकी उसके पति के साथ अनबन हो गई थी। लेकिन बाद में दोनों इकट्ठे रह रहे थे।

कुसुम लता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने योजना बनाकर उसकी जान लेने की कोशिश की है। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस तथा सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंच गया और हालातो का जायजा लिया। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी सतनारायण ने बताया की पुलिस की टीम आरोपित के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...