Friday, June 19, 2026
Home Crime India नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, रिपोर्ट दर्ज

बिहार। सीतामढ़ी के सुप्पी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले नाबालिग युवती को शादी का झांसा दिया। फिर उसे नेपाल ले जाकर कई जगह होटल में कमरा लेने की कोशिश की। एक जगह कमरा मिला भी, लेकिन अगले दिन निकाल दिया गया। नाबालिग युवती ने पूरे मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि पिछले तीन दिन पूर्व उक्त नाबालिग युवती अपने घर से तीन बजे सुबह अपने कथित प्रेमी के बुलाए जगह पर पहुंची। जहां से उसे पांच बजे के करीब कथित प्रेमी ने युवती को लिया और बैरगनिया बॉर्डर से नेपाल चला गया। नेपाल में जाकर उसने होटल में कमरा लेने की कोशिश की। लेकिन युवती के आधार कार्ड पर उम्र कम होने की वजह से होटल मैनेजर ने उसे कमरा नहीं दिया। हालांकि, किसी अन्य जगह पर उसने झूठ बोलकर कमरा लिया कि बाद में आधार कार्ड दे देंगे। हालांकि, जब उसने आधार नहीं दिया तो अगले दिन होटल मैनेजर ने उससे कमरा खाली करवा दिया।
पीड़िता ने बताया कि उसके बाद वह युवती के साथ पुनः बैरगनिया आया, फिर यहां भी उसने होटल में कमरा लेने का प्रयास किया। लेकिन आधार कार्ड पर उम्र कम होने की वजह से उसे कमरा नहीं मिला। उसके बाद दूसरे दिन बैरगनिया-ससौला समेत अन्य जगहों पर घुमाता रहा। फिर बाद में युवती से बोला कि तुम अपने घर चले जाओ और उसे रास्ते में ही छोड़कर कथित प्रेमी फरार हो गया। उसके बाद युवती को सूचना मिली कि बभनगामा गांव के पास एक आर्यन नाम का लड़का है जो आरोपी का दोस्त है। उसी के दुकान पर आरोपी युवक रुका हुआ है। जहां युवती पहुंची तो वह फरार हो गया।

पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने कहा कि उसके फोटो-वीडियो उसके मोबाइल में हैं। इस पर आरोपी युवक ने उससे मोबाइल छीनकर फोटो-वीडियो डिलीट कर दिए और मोबाइल भी तोड़ दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उसके बाद नाबालिग युवती के परिजनों को भी इसकी जानकारी मिली। पीड़िता अपनी मां के साथ पहले आरोपी युवक के घर गई। जब बात नहीं बनी तो उसने थाने का रुख किया। फिलहाल पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जुट गई है और पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल ले गई। साथ ही पुलिस आरोपी रवि शंकर की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

मलेशिया से डिपोर्ट किए गए दो वांछित आरोपी पंजाब पुलिस की गिरफ्त में, आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

चंडीगढ़-  पंजाब पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को देश विरोधी ताकतों के खिलाफ एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'खालिस्तान...

नंदग्राम में दिनदहाड़े फायरिंग, छात्र को लगी गोली, पांच हमलावर फरार

गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में शुक्रवार दोपहर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेराह गैंगवार और फायरिंग की वारदात सामने आई...

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...