Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP छह वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद की हत्या, प्राकृत जीवनकाल के...

छह वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद की हत्या, प्राकृत जीवनकाल के लिए उम्रकैद की सजा 

अलीगढ़। पुराने शहर के तुर्कमान गेट इलाके में ताला कारखाना मजदूर की छह वर्षीय बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को शेष प्राकृत जीवनकाल के लिए उम्रकैद से दंडित किया है। छह माह पुराने इस चर्चित कांड में शव छिपाने के सहयोगी भाई को भी चार वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुरेंद्र मोहन सहाय की अदालत से सुनाया गया है। दोषियों पर भारी भरकम अर्थदंड भी तय किया गया है।

अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी महेश सिंह के अनुसार घटना 26 सितंबर 2023 की है। कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमान गेट इलाकेमें किराये के मकान में रहने वाले ताला मजूदर की छह वर्षीय बेटी सुबह से गायब थी। दिन भर की खोज के बाद परिवार जब शाम छह बजे थाने पहुंचा तो पुलिस ने रात्रि करीब 9:45 बजे बच्ची का शव पड़ोसी के घर के बाथरूम से बोरे में बरामद किया। बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रात में ही पुलिस ने साक्ष्यों व संदेह के आधार पर पड़ोसी परिवार के दो बेटों स्वालीन व रिजवान को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से पूछताछ व पुलिस जांच में उजागर हुआ कि बच्ची व स्वालीन की बहन सहेली थीं। पड़ोसी होने के नाते दोनों एक दूसरे के घर खेलने आती-जाती रहती थीं। घटना वाले दिन बच्ची स्वालीन के घर खेल रही थी। तभी 11:30 बजे उसने बच्ची को बीस रुपये देकर गुटखा व खुद के लिए चिप्स लेने भेजा। जब वह लौटकर आई तो स्वालीन की बहन नीचे सोने चली गई। इसी दौरान वह बच्ची के साथ खेल-खेल में गंदी हरकत करने लगा। बच्ची शोर मचाते हुए जाने लगी।
आरोपी की नीयत बिगड़ गई और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। जब खून से लथपथ बच्ची ने रोते हुए घर जाने की जिद की तो वह डर गया और गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। इसी बीच दूसरा भाई रिजवान भी वहां आ गया। इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर दोपहर ढाई बजे शव को बोरे में बंद कर बाथरूम में रख दिया और तय किया कि रात को इसे ठिकाने लगा दिया जाएगा। मगर उससे पहले वे पकड़े गए। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किया जाना उजागर हुआ। पुलिस ने दोनों भाइयों पर चार्जशीट दायर कर दी।
न्यायालय में सत्र परीक्षण के दौरान साक्ष्यों व गवाही के आधार पर स्वालीन को दुष्कर्म में पॉक्सो व हत्या का दोषी करार दिया है। जिसमें उसे जीवनकाल तक उम्रकैद की सजा व 1.20 लाख रुपये अर्थदंड और शव छिपाने में सहयोग रिजवान को चार वर्ष कैद व दस हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि में से 75 हजार रुपये पीड़ित पक्ष को देने के आदेश दिए हैं। इस मामले में वादी पक्ष से अधिवक्ता हरिओम वार्ष्णेय ने भी पैरवी की।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...