Friday, June 19, 2026
Home Crime UP खून से लथपथ मिले युवक और युवती के शव, इलाके में फैली...

खून से लथपथ मिले युवक और युवती के शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश।   लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में अमर शहीद राजा लोने सिंह की गढ़ी पर स्थित खंडहर में सोमवार को युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव खून से लथपथ मिले। सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि पहले युवती को गोली मारी गई, फिर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच कराई जा रही है।

अमर शहीद राजा लोने सिंह की गढ़ी पर खंडहर में सोमवार सुबह करीब 10 बजे युवक और युवती के शव को देखा गया। युवती का चेहरा क्षत-विक्षत था। पूरा चेहरा खून से सराबोर था। इस वजह से उसकी पहचान में दिक्कत आ रही थी, जबकि युवक के सिर का कुछ हिस्सा गायब है। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से उसका सिर काटा गया है। मांस के लोथड़े  दूर तक बिखरे पड़े थे। शवों के पास तमंचा व खोखा भी मिला है।

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने युवक की जेब से उसका मोबाइल, बाइक की चाबी व दो कारतूस भी बरामद किए हैं। जेब में मिले पर्स से निकले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त रावेंद्र पुत्र कल्लूराम निवासी कल्लुआमोती के रूप में हुई है। युवती के पास से उसका मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जिससे किसी महिला का फोन आने पर सीओ ने बात की। इससे लड़की की शिनाख्त हो पाई।

घटनास्थल के पास में ही कुछ दूरी पर युवती की साइकिल मिली, जिसमें बैग में उसका सफेद रंग का कोट भी मिला है। मौके पर मौजूद युवती के मामा उपनेश उर्फ मोनू निवासी सेमरावां ने बताया कि उसकी भांजी उमा भारती मूलरूप से मुरादपुर थाना मैगलगंज की रहने वाली था। वह मितौली के निजी हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। इन दिनों वह अपने ननिहाल सेमरावां निवासी नाना प्रेमचंद के यहां रहती थी। सुबह करीब नौ बजे वह साइकिल से निकली थी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...