Friday, June 19, 2026
Home Crime Uttarakhand राज्य सम्पत्ति विभाग का फर्जी अधिकारी चढा दून पुलिस के हत्थे

राज्य सम्पत्ति विभाग का फर्जी अधिकारी चढा दून पुलिस के हत्थे

अलग-अलग विभागों के फर्जी पहचान पत्र बरामद

नौकरी लगवाने के नाम पर 20 हजार रुपए की ठगी

जिलाधिकारी कार्यालय में पीड़ित को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

अपराधी के पास से बरामद हुए अलग-अलग विभागों के फर्जी पहचान पत्र

देहरादून। देहरादून पुलिस ने राज्य सम्पत्ति विभाग के फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पास से अलग-अलग विभागों के फर्जी पहचान पत्र और कई तरह के दस्तावेज भी बरामद लिए है। यह फर्जी अधिकारी पहले तो लोंगो को नौकरी लगवाने के नाम पर अपने झांसे में लेता था फिर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र देकर उनसे पैसो की ठगी करता था। अपराधी ने अब तक समाज कल्याण विभाग में पेन्शन, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक योजना और श्रम विभाग में लोन का पैसा सेटेलमेन्ट का झांसा देकर कई लोगों से पैसों की ठगी की है।

कैसे पकड़ा गया फर्जी अधिकारी
दरअसल कृष्णा एक्लेव आमवाला तरला सहस्त्रधारा रोड़ देहरादून के पीड़ित जगदीश सिंह ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके मुताबिक उनके पड़ोसी के माध्यम से अवनीश भट्ट नाम का एक व्यक्ति उनके घर आता जाता था। अवनीश भट्ट ने अपनी पहचान उत्तराखण्ड सचिवालय में राज्य सम्पत्ति विभाग में वर्ग-2 के अधिकारी रूप में कराई थी।

जिसके बाद अवनीश भट्ट ने पीड़ित की बेटी शिवानी मुयाल(बीबीए) की नौकरी जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में डाटा ऑपरेटर के पद लगवाने की बात कही थी साथ ही आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के लिए उनसे 20 हजार रूपए भी लिए थे। जिसके बाद शिवानी के परिजनों ने अवनीश भट्ट को आवश्यक प्रमाण पत्र भी दे दिये। इसके बाद अवनीश भट्ट ने सप्ताह भर में ही शिवानी को एक नियुक्ति पत्र दिया था जो जिलाधिकारी कार्यालय से जारी किया गया था।

लेकिन शिवानी को झटका तब लगा जब उसके नियुक्ति पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में फर्जी बताया गया। जिसके बाद शिवानी ने परिजनों के साथ कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने अपराधी की तलाश शुरू की। पुलिस ने अवनीश भट्ट को रेलवे स्टेशन के पीछे बारात घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अवनीश भट्ट का वास्तविक नाम संजय कुमार है जो पौडी गढवाल का रहने वाला है।

संजय ने पूछताछ में बताया कि वह टैक्सी कैब में काम करने के लिये देहरादून आया था, लेकिन उसमें फायदा न होने के कारण वह कचहरी में नैना फोटो स्टेट के नाम से एक दुकान मे नोटरी व अटैस्टेड का काम करने लगा। वही पर उसने राज्य सरकार तथा केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में अलग-अलग पद की अवनीत भट्ट के नाम से फर्जी पहचान पत्र और अवनीत भट्ट व संजय कुमार के नाम से अलग-अलग आधार कार्ड बनावाए। यही पर उसकी पहचान प्रिया से हुई थी। और प्रिया के माध्यम से ही वह जगदीश मुयाल से हुई जिसके बाद संजय का भांडाफोड हुआ और वह पकड़ा गया।

अवनीत भट्ट उर्फ संजय कुमार के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन , सीनियर क्लर्क कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट की फर्जी आईडी, मिनिस्ट्री ऑफ सैन्टर गर्वमेन्ट पीडब्लूडी विभाग का फर्जी आईकार्ड , उत्तराखण्ड शासन देहरादून राज्य सम्पत्ति विभाग का फर्जी आईकार्ड, शिवानी के शैक्षणिक दस्तावेज , संजय कुमार का असली आधार कार्ड बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...

भिवानी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, फसल मुआवजा पास कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

भिवानी: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को भिवानी जिले में एक बड़ी सफलता मिली है।...

झज्जर के जितेंद्र हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चौथा आरोपी अमित गिरफ्तार, भेजा गया जेल

झज्जर: डीघल गांव के निवासी जितेंद्र की सनसनीखेज हत्या के मामले में झज्जर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआईए (CIA) झज्जर...