Saturday, September 19, 2026
Home Crime India जिम ट्रेनर की उसी के दोस्तों ने पीटकर की हत्या, अच्छी बॉडी...

जिम ट्रेनर की उसी के दोस्तों ने पीटकर की हत्या, अच्छी बॉडी को देखकर जलते थे आरोपी 

पटियाला। नाभा में 26 साल के एक जिम ट्रेनर की उसी के दोस्तों की ओर से सिर में चोटें मार कर व बुरी तरह से पिटाई करके हत्या कर दी। नाभा थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर छह दोस्तों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों में बलविंदर धनोआ, सिकंदर, हैरी, सोनी और ठुली शामिल हैं। आरोपी भी जिम में आते थे।

जिम ट्रेनर की पत्नी मनजीत कौर, बहन माही और माता सुरजीत कौर ने बताया कि 10 फरवरी को आरोपी बलविंदर धनोआ अपने साथियों के साथ हरप्रीत सिंह को घर से ले गया था। बाद में नाभा में एक खोखे के नजदीक आरोपियों ने हरप्रीत सिंह के साथ बुरी तरह से मारपीट की। इस दौरान जिम ट्रेनर के सिर में भी चोटें मारी गईं। सूचना मिलने पर हरप्रीत सिंह को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। राजिंदरा में जिम ट्रेनर की हालत में सुधार न होने पर पटियाला के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां कईं दिन कोमा में रहते हुए जिंदगी की जंग लड़ने के बाद जिम ट्रेनर की सोमवार देर शाम मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि हरप्रीत सिंह की अच्छी बॉडी को देखकर दोस्त जलते थे। जिस किसी भी बॉडी बिल्डिंग के प्रोग्राम में वह लोग इकट्ठे होकर जाते थे। वहां हरप्रीत सिंह की बॉडी को काफी सराहा जाता था। लोग उसके साथ आकर सेल्फी लेते थे। जिससे दोस्त काफी चिढ़ते थे। इसी जलन में दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया था। संबंधित थाना कोतवाली नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है, जल्द उन्हें काबू कर लिया जाएगा। उसके बाद पूछताछ में हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...