Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP युवक को गोली मारकर ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने वाले आरोपियों को...

युवक को गोली मारकर ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश। रोहतक में एक सप्ताह पहले सुखपुरा चौक पर पार्टी के दौरान युवक को गोली मारकर ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। सीआईए प्रथम ने तीन आरोपियों को काबू किया है। अब पुलिस उनको रिमांड पर लेकर तीन अन्य फरार आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। एएसपी लोगेश कुमार पूरी वारदात का खुलासा करेंगे। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मदीना गांव निवासी महम चौबीसी के गांव मदीना निवासी अजय दांगी ने 12 फरवरी को शिकायत दी थी कि राजीव नगर निवासी शिव कुमार के भाई टीनू के घर बेटे ने जन्म लिया है। इस पर शिव कुमार ने 11 फरवरी की रात अपने दोस्तों को सुखपुरा चौक के नजदीक होटल में पार्टी दी थी। पार्टी में उसका दोस्त खिड़वाली गांव निवासी अजय हुड्डा, सलारा मोहल्ला निवासी दीपक, रैनकपुरा निवासी संजू, संदीप, राहुल सहित 9 से 10 साथी थे। रात करीब एक बजे वे पार्टी करके होटल से नीचे आ गए।

इसके बाद आइसक्रीम खाने मेडिकल मोड़ चले गए। वहां से वापस आए और होटल के नीचे कार का म्यूजिक चलाकर सुनने लगे। इसी बीच होटल के अंदर से दो युवक बाहर आए। साथ में होटल मालिक सागर भी था। गाड़ी का म्यूजिक चलाने को लेकर झगड़ा करने लगे। इसी बीच पीसीआर गई, जिसने दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया। इसके बाद वे चले गए। इसी बीच अजय हुड्डा व संजय सभी के साथ न आकर होटल के बाहर वापस चले गए। थोड़ी देर बाद काले रंग की स्कारपिओ आई, जिसमें से पांच-छह युवक नीचे उतरे और झगड़ा शुरू कर दिया। एक युवक ने गोली चला दी, जो अजय हुड्डा व शिव कुमार के चेहरे पर लगी। वह बाल-बाल बच गया।

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाली निवासी मोनू, मोहित निवासी रामराज नगर, सागर होटल मालिक, गौरव, विकास नैन सिसरोली व नवीन निवासी रामराज नगर सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस के हाथ वारदात की सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें युवक न केवल अजय हुड्डा से मारपीट कर रहे हैं, बल्कि एक युवक गोली चलाता भी दिख रहा है। साथ ही ऊपर से गाड़ी भी उतारी जा रही है। 15 फरवरी को अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...