Friday, September 18, 2026
Home Crime Uttarakhand निकाह का दबाव बनाने पर प्रेमी ने किशोरी से पीछा छुड़ाने के...

निकाह का दबाव बनाने पर प्रेमी ने किशोरी से पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर की हत्या

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि निकाह का दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही किशोरी से पीछा छुड़ाने के लिए गला दबाकर हत्या की थी। कट्टे में भरकर शव को गंगनहर में फेंक दिया था। बृहस्पतिवार शाम रानीपुर कोतवाली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया। एसएसपी ने बताया कि 31 जनवरी को सलेमपुर महदूद निवासी व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय पुत्री के लापता होने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दो दिन पहले आसफनगर झाल से किशोरी का शव बरामद हुआ।

जांच में सामने आया कि किशोरी की हत्या की गई है। कॉल डिटेल खंगाली गई तो झोटा-बुग्गी चलाने वाले अजीम निवासी ग्राम सलेमपुर का नाम सामने आया। पूछताछ में पहले वह गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर टूट गया और हत्या करने की बात कबूल ली। एसएसपी ने बताया कि आरोपी अजीम का किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किशोरी निकाह करने का दबाव बना रही थी, लेकिन वह उससे अपना पीछा छुड़ाना चाहता था। 27 जनवरी की रात दोनों के बीच फोन पर घंटों बात हुई। फिर घर से कहीं दूर चलने की बात कहकर मिलने के लिए बुलाया। जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को कट्टे में डालकर झोट्टा-बुग्गी से ले जाकर रेगुलेटर पुल से गंगनहर में फेंक दिया।

एसएसपी ने बताया कि अब मुकदमे को हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। शुरुआत जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सहारनपुर निवासी एक युवक को मुकदमे में नामजद कर पूछताछ की गई थी। क्योंकि, किशोरी उससे भी फोन पर बातचीत करती थी। जांच आगे बढ़ी तो कहानी ही बदलती गई। पुलिस के अनुसार दूसरे युवक से बात करने का पता चलने पर आरोपी अजीम किशोरी से खफा हो गया था। बाद में फिर अजीम की किशोरी से बातें होने लगीं। किशोरी के पास दो मोबाइल फोन थे। हत्या के बाद आरोपी ने एक मोबाइल फोन अपने पास रख लिया था। जबकि, दूसरा फोन उसके कपड़ों में छिपा था। शव मिलने पर कपड़ों से बरामद हुए मोबाइल फोन के आधार पर ही उसकी पहचान संभव हो पाई। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...