Friday, September 18, 2026
Home Crime UP पति की हत्या में महिला समेत 3 गिरफ्तार

पति की हत्या में महिला समेत 3 गिरफ्तार

सुलतानपुर। सातवें दिन ‘कुलदीप कुमार’ की मौत में पुलिस ने सातवें दिन पत्नी  उसके प्रेमी व एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हुई। आरोपियों के पास से पुलिस को एक पाइप व मोबाइल मिली है।

दरअस्ल गोसाइगंज थानाक्षेत्र के गोसाई का पुरवा में 4 फरवरी को शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव सडक़ किनारे पड़ा देखा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान द्वारिकागंज चौकी अंतर्गत महमूदपुर निवासी कुलदीप कुमार (35) पुत्र राम करन के रुप में की थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। मृतक की पत्नी पूजा ने थाने में तहरीर दिया था। पत्नी का आरोप था कि 3 फरवरी की रात 9 बजे किसी ने फोन करके पति को बुलाया था। रात में घर से निकलने के बाद वे लौटे नहीं और सुबह उनकी मौत की सूचना मिली। पत्नी ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे लग रहा है उनकी हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस ने सीडीआर चेक किए तो पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचना आसान हो गया।

दरअस्ल कुलदीप की पत्नी पूजा का हरीश पुत्र सुग्रीव निवासी नानेमऊ थाना मोतिगरपुर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ऐसे में रोड़ा बन रहे कुलदीप को रास्ते से हटाने के लिए पूजा व हरीश ने मिलकर ताना बाना बुना और फिर हरीश ने साथी आनंद उर्फ प्रिंस निवासी दुल्लापुर थाना दोस्तपुर के साथ मिलकर कुलदीप की हत्या की। फिर शव को गोसाई का पुरवा में सडक़ किनारे फेक कर सडक़ दुर्घटना दिखाने की कोशिश की।  मृतक कुलदीप के दो बच्चे रियांश (7) और प्रियांश (5) हैं। पुलिस ने जहां इन बच्चों की मां को गिरफ्तार किया है वही उसके प्रेमी हरीश और सहयोगी आनंद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...