Thursday, September 17, 2026
Home Crime India आपसी झगडे को लेकर कैंटर चालक की बेरहमी से हत्या

आपसी झगडे को लेकर कैंटर चालक की बेरहमी से हत्या

हरियाणा।  सिरसा शहर निवासी ट्रक चालक की फतेहाबाद के साथ लगते गांव धांगड़ के पास देर रात हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप साथी कैंटर चालक पर ही लगा है। सदर थाना पुलिस ने मृतक कैंटर चालक के पिता की शिकायत पर उसके साथी चालक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में सिरसा शहर के कीर्ति नगर क्षेत्र निवासी हरनारायण ने बताया कि उसका बड़ा बेटा 30 वर्षीय संजय सिरसा निवासी सुखजिंद्र सिंह का तीन-चार महीने से कैंटर चलाता था। रविवार को सिरसा की जगदम्बा पेपर मिल से पेपर लोड करके तीन कैंटर दिल्ली के लिए भेजे गए। उनमें से एक कैंटर उसका बेटा संजय, दूसरा कैंटर सिरसा के ही गांव नरेलखेड़ा निवासी गुरजंट सिंह व तीसरा कैंटर हिसार निवासी पटेल चला रहा था।

रात करीब साढ़े 12 बजे उन्हें पता चला कि उनके बेटे संजय व गुरजंट अपने-अपने कैंटरों को चला कर साथ-साथ जा रहे थे और हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे पर गांव धांगड़ के पुल से करीब एक किलोमीटर पीछे गुरजंट ने संजय के कैंटर के आगे अपना कैंटर लगाकर उसे रूकवा लिया। इसके बाद गुरजंट ने संजय के कैंटर के पास जाकर उससे झगड़ा किया। आरोप है कि उसके लोहा परखी से गले व शरीर पर काफी चोटें मारी और उन चोटों से संजय की कैंटर में ही मौत हो गई है। आरोप है कि गुरजंट सिंह संजय से रंजिश रखता था और बार बार मारने की धमकी देता था।

मामले की सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिसकर्मी संदीप कुमार, रामनिवास, बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। तब तक संजय को नागरिक अस्पताल भेजा जा चुका था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक संजय शादीशुदा था। उसकी एक बेटी व एक बेटा है।

मृतक कैंटर चालक संजय के पिता हरनारायण की शिकायत पर आरोपी चालक गुरजंट सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...