मेरठ। थाना लिसाड़ी क्षेत्र के श्याम नगर में बीती रात पैसे की लेनदेन को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। युवक ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के बाद परिवार की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
श्याम नगर गली नम्बर 5 निवासी इमरान नौकरी कर अपने एक एक पैसे को जोडक़र गुल्लक में जमा करता था। इमरान ने 4 लाख रुपये जमा किये हुए थे। आरोप है कि इमरान ने अपने 4 लाख रुपयों को नोशाद ओर उसकी पत्नी को अपने पास रखने के लिये दिये हुए थे और कहा था कि जब जरूरत होगी तो अपने पैसे वापस ले लेगा।
इमरान के भाई का आरोप है कि काम से वापस आने के बाद इमरान शुक्रवार की रात अपने पैसे लेने नोशाद के घर गये नौशाद ओर उसकी पत्नी ने इमरान को पैसे लौटाने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट कर सीढिय़ों से धक्का देकर वहां से लौटा दिया। इमरान ने घर आकर अपने साथ हुई सारी घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। परिवार से बात करते हुए इमरान की हालत बिगडऩे लगी।
इमरान की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग इमरान को हॉस्पिटल लेकर पहुचे हॉस्पिटल में उपचार के दौरान इमरान की मौत हो गई वही परिवार के लोगो ने लिसाड़ीगेट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा कर इमरान के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही परिवार के लोगो ने नोशाद ओर उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर गिरफ्तारी की माग की है।
थाना लिसाड़ीगेट प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी परिवार का आरोप था कि पैसे के लेनदेन को लेकर दो लोगो मे मारपीट हुई जिसके बाद इमरान नाम के युवक की हालत बिगडऩे के बाद अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। परिवार की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।







